भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष व विधायक श्री हेमंत खण्डेलवाल ने प्रदेश के विभिन्न जिलों में आंधी, बारिश और ओलावृष्टि से फसलों को हुए नुकसान पर दी प्रतिक्रिया
————————————————-
– ओलावृष्टि से पीड़ित किसानों को हर संभव सहायता प्रदान करेगी भाजपा सरकार
– किसान चिंता न करें, भाजपा संगठन और सरकार उनके साथ खड़ी है
– श्री हेमंत खण्डेलवाल
भोपाल, 05/04/2026। भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष व विधायक श्री हेमंत खण्डेलवाल ने कहा कि मध्यप्रदेश के किसान चिंता न करें। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के नेतृत्व में मध्यप्रदेश की भाजपा सरकार ओलावृष्टि से पीड़ित किसानों की हर संभव सहायता करेगी। भाजपा संगठन और सरकार किसानों के साथ है। भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष श्री खण्डेलवाल ने हाल ही में प्रदेश के विभिन्न जिलों में आई आंधी, बारिश और ओलावृष्टि से फसलों को हुए नुकसान पर गहरी चिंता व्यक्त करते हुए कहा कि मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने प्रभावित जिलों के कलेक्टर्स को निर्देश दिए हैं कि नुकसान का सर्वेक्षण कराकर क्षति का त्वरित आंकलन करें।
किसानों के कल्याण के लिए भाजपा सरकार संकल्पित
भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष श्री हेमंत खण्डेलवाल ने कहा कि मध्यप्रदेश के संवेदनशील मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने संकट की इस घड़ी में किसानों को शीघ्र राहत राशि उपलब्ध कराने के निर्देश भी अधिकारियों को दिए हैं। कई जिलों में किसानों को राहत रिश उपलब्ध कराने की प्रक्रिया भी शुरू हो चुकी है। उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार का संकल्प है कि कोई भी किसान कठिनाई का सामना न करे। संकट में हमारी सरकार पूरी तरह से किसानों के साथ खड़ी है और उनकी समस्याओं का समाधान करने के लिए हर कदम उठा रही है। उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार ने हमेशा किसानों के हितों के लिए कार्य किया है। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के नेतृत्व में हमारी सरकार इस संकट से भी किसानों को पूरी तरह से निकालने के लिए पूरी प्रतिबद्धता से कार्य कर रही है।
(आशीष उषा अग्रवाल)
प्रदेश मीडिया प्रभारी
