भोपाल के थाना तलैया क्षेत्र में पारिवारिक विवाद के कारण आत्महत्या के उद्देश्य से 40 वर्षीय व्यक्ति ने तालाब में लगाई छलाँग, डायल-112 जवानों ने त्वरित कार्रवाई कर बचाई जान

0
Spread the love

भोपाल पुलिस, कमिश्नरेट🚔

 

 

*भोपाल के थाना तलैया क्षेत्र में पारिवारिक विवाद के कारण आत्महत्या के उद्देश्य से 40 वर्षीय व्यक्ति ने तालाब में लगाई छलाँग, डायल-112 जवानों ने त्वरित कार्रवाई कर बचाई जान।*

 

घटना का विवरणः-सूचना राज्य स्तरीय पुलिस कंट्रोल रूम डायल-112 भोपाल में दिनांक 24-04-2026 को रात्रि 09:46 बजे प्राप्त हुई कि थाना तलैया क्षेत्र में रेतघाट चौराहा के पास एक व्यक्ति द्वारा तालाब में कूद गया है।

 

सूचना प्राप्ति पर तत्काल थाना तलैया क्षेत्र में तैनात डायल-112 वाहन को मदद के लिए रवाना किया गया। डायल-112 स्टाफ प्रधान आरक्षक विमल कुमार भारती एवं पायलेट विपिन श्रीवास घटनास्थल पर पहुँचकर गंभीरता को देखते हुए उन्होंने तत्काल गोताखोर फैजल उल्लाह को बुलाया। गोताखोर की सहायता से तालाब में कूदे व्यक्ति को बाहर निकाला गया, जो अचेत अवस्था में था।

 

डायल-112 स्टाफ द्वारा तत्काल सीपीआर दिया गया, इसके बाद उसे एफ़ आर व्ही वाहन से तुरंत हमीदिया अस्पताल भोपाल पहुँचाया गया, पीड़ित व्यक्ति का उपचार किया जा रहा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed


Notice: ob_end_flush(): failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home2/lokvarta/public_html/wp-includes/functions.php on line 5481