neet2026 को लेकर कोई समझौता नहीं सुरक्षा और निष्पक्षता हमारी सर्वोच्च प्राथमिकता है…

0
Spread the love

#neet2026 को लेकर कोई समझौता नहीं सुरक्षा और निष्पक्षता हमारी सर्वोच्च प्राथमिकता है…

 

आज DGP श्री कैलाश मकवाणा ने सभी रेंज IG एवं SP के साथ बैठक कर 3 मई की परीक्षा के लिए प्रदेश के 283 केंद्रों (1.18 लाख अभ्यर्थी) पर सुदृढ़ सुरक्षा व्यवस्था के निर्देश दिए।

उन्होंने कहा, “हर अभ्यर्थी को बिना डर और पूरी निष्पक्षता के साथ परीक्षा देने का माहौल देना हमारी जिम्मेदारी है।”

 

सभी केंद्रों व स्ट्रॉन्ग रूम की जांच, पर्याप्त पुलिस बल, 24×7 CCTV निगरानी, प्रश्नपत्र परिवहन में पुलिस एस्कॉर्ट तथा परीक्षा के बाद OMR/प्रश्नपत्र की सुरक्षित वापसी तक पूरी प्रक्रिया पर नजर रखी जाएगी।

 

पुलिस महानिदेशक ने स्पष्ट किया कि

पेपर लीक, फर्जीवाड़ा, डिजिटल फ्रॉड, कोचिंग संस्थानों की संदिग्ध गतिविधियों और सोशल मीडिया अफवाहों पर कड़ी नजर रखी जाएगी।

साइबर टीम और स्थानीय पुलिस मिलकर हर संदिग्ध गतिविधि पर तुरंत और सख्त कार्रवाई करेगी।

 

हम सुनिश्चित करेंगे कि हर अभ्यर्थी बिना किसी परेशानी के सुरक्षित और निष्पक्ष माहौल में परीक्षा दे सके।

 

#DGPMP #MPPolice @cmmadhyapradesh @drmohanyadav51 @kmakwana1 @jansamparkmp @mohdept

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed


Notice: ob_end_flush(): failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home2/lokvarta/public_html/wp-includes/functions.php on line 5481