एक पेड़ रतन टाटा के नाम” अभियान के अन्तर्गत सुखवाड़ा आश्रम में लगाया गया वट वृक्ष
*”एक पेड़ रतन टाटा के नाम” अभियान के अन्तर्गत सुखवाड़ा आश्रम में लगाया गया वट वृक्ष*
*बेल पत्र का पौधा और लेमन ग्रास भी लगाया गया*
*नौ सदस्यीय दल द्वारा किया गया वृक्षारोपण*
भोपाल। बुधवार, 9 जुलाई 2025 को नौ सदस्यीय दल द्वारा सुखवाड़ा आश्रम में *”एक पेड़ रतन टाटा के नाम”* अभियान के अन्तर्गत वट वृक्ष लगाया गया। इस अवसर पर श्री रमेश पवार, श्री गुरप्रीत कल्सी, श्री नरेन्द्र नागपुरे, श्री निर्दोष बोपचे,श्री प्रवीण शर्मा, श्री पवन देशमुख, श्री प्रकाश बेलवलकर, श्री सतनाम ठाकुर, श्री रत्नेश नामदेव उपस्थित रहे।
सदस्यों द्वारा बेलपत्र और लेमन ग्रास भी लगाया गया। उक्त कार्यक्रम श्री रमेश पवार डोंगरदिये के मार्ग दर्शन में सम्पन्न हुआ।
आश्रम द्वारा वाग्देवी के प्रसाद के साथ सबको गन्ने भेंट किये गये।
(चित्र उसी अवसर के)
*सुखवाड़ा आश्रम, भोपाल* 9425392656
