प्रति रविवार की भांति आज भी निज निवास गणनायक से क्षेत्र के उपचाररत मरीजों को उनके परिजनों सहित बेहतर इलाज हेतु भोपाल रवाना किया गया।

0
Spread the love

प्रति रविवार की भांति आज भी निज निवास गणनायक से क्षेत्र के उपचाररत मरीजों को उनके परिजनों सहित बेहतर इलाज हेतु भोपाल रवाना किया गया।

आज जिला दमोह के किशुनगंज पथरिया से एक ही परिवार के 04 सदस्य—प्रद्युम्न गुप्ता, प्रीति गुप्ता, श्रीमती निधि गुप्ता एवं श्री महेन्द्र गुप्ता, जिन्हें पेट एवं हड्डी संबंधी समस्याएं हैं, साथ ही ग्राम लखरोनी के श्री जमना कुर्मी, जो हृदय संबंधी बीमारी से पीड़ित हैं, एवं टीकमगढ़ के श्री शिव नारायण विश्वकर्मा, जो किडनी की समस्या से ग्रसित हैं—को भी उपचार हेतु भेजा गया।

कुल 17 मरीजों को उनके परिजनों सहित 38 लोगों को वातानुकूलित बस एवं एम्बुलेंस के माध्यम से भोपाल भेजा गया है। इनमें 02 कैंसर, 02 हृदय, 02 श्वास, 03 किडनी, 01 हर्निया सहित अन्य गंभीर बीमारियों से पीड़ित मरीज शामिल हैं।

भोपाल स्थित निवास पर सभी मरीजों एवं उनके परिजनों के लिए भोजन, विश्राम एवं आवश्यक चिकित्सकीय परामर्श की समुचित व्यवस्था सुनिश्चित की गई है, ताकि सभी को उपचार में किसी प्रकार की असुविधा न हो।
यह सतत प्रयास जरूरतमंद मरीजों को बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं उपलब्ध कराने की दिशा में एक छोटा सा कदम है।
ईश्वर से प्रार्थना है कि सभी मरीज शीघ्र स्वस्थ होकर अपने घर लौटें एवं अपने परिवार के साथ स्वस्थ जीवन व्यतीत करें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *


Notice: ob_end_flush(): failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home2/lokvarta/public_html/wp-includes/functions.php on line 5481