महिला बाल विकास अधिकारी श्री श्याम बाबू खरे के निर्देशन में बाल कल्याण समिति

0
Spread the love

आज कलेक्टर श्री गिरीश मिश्रा और जिला महिला बाल विकास अधिकारी श्री श्याम बाबू खरे के निर्देशन में बाल कल्याण समिति, महिला बाल विकास विभाग, पुलिस की संयुक्त टीम ने श्री भैंसवा माता जी मंदिर परिसर और आसपास के क्षेत्र में भिक्षावृत्ति की दृष्टि से भ्रमण किया, जिसमें वहां बच्चों और उनके परिवारजनों से चर्चा करते हुए समझाइश दी, साथ ही मंदिर में उपस्थित सभी मंदिर में पूजा करवाने वाले पंडा पण्डितो के समूह को समझाइश देकर बच्चों को स्कूल से जोड़ने और शासन की योजनाओं से जोड़ने संबंधी जानकारी दी,,,,

बाल कल्याण समिति अध्यक्ष श्री साकेत शर्मा ने बताया कि कुछ बच्चे मिले है जो उनकी जानकारियां दर्ज की है उनको स्पॉन्सर केयर योजना, जैसी अन्य शासन की योजनाओं से जोड़ने का प्रयास किया जाएगा, लगभग सभी बच्चे स्कूल जाते है ऐसा बच्चों ने जानकारी दी है कोई भी बच्चा भिक्षावृत्ति में नहीं रहे यही प्रयास बाल कल्याण समिति का है हमारे द्वारा उसी की दिशा में विधिनुसार हर संभव प्रयास किए जाते है

इस भ्रमण में जिला बाल कल्याण समिति राजगढ़ के अध्यक्ष श्री साकेत शर्मा, सदस्य श्रीमती सलमा कुरेशी, संरक्षण अधिकारी सुश्री रिंकी धाकड़, आंगनवाड़ी कार्यकर्ता श्रीमती वर्षा शर्मा सहित संबंधित लीमा चौहान थाना के पुलिस अधिकारी साथ थे,,,

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *


Notice: ob_end_flush(): failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home2/lokvarta/public_html/wp-includes/functions.php on line 5481