बिहार, यूपी के बाद तेलंगाना पहुंचे CM डॉ. मोहन:कहा- जनता का सम्मान सरकार से जोड़ा, धार्मिक पर्यटन क्षेत्रों को तीर्थ स्थल बनाएंगे

0
Spread the love

सीएम डॉ मोहन यादव ने कोमूरावेल्ली रेल्वे स्टेशन का शिलान्यास किया - Dainik Bhaskar

मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने सिद्दीपेट जिले के कोमूरावेल्ली मल्लिकार्जुन स्वामी मंदिर पहुंचकर केंद्रीय मंत्री और तेलंगाना के भाजपा प्रदेश अध्यक्ष जी किशन रेड्डी बीजेपी पदाधिकारियों के साथ पूजा-अर्चना की। इसके बाद सीएम ने कोमूरावेल्ली रेलवे स्टेशन का शिलान्यास किया। इस दौरान सीएम डॉ. मोहन यादव ने कहा- मैं आपको बाबा महाकाल के दर्शन का निमंत्रण देता हूं। मप्र में जब से हमारी सरकार बनी है, तो हमने प्रयास किया कि सरकार चलाने में जनता का योगदान होता है। जनता का सम्मान सरकार के साथ जुड़ा होता है। संदेश दिया है कि हम मप्र में सुशासन स्थापित करेंगे। भगवान कृष्ण के जहां-जहां चरण पडे़ वहां तीर्थ स्थान बनाएंगे। धार्मिक पर्यटन को तीर्थ के रूप में बदलेंगे।

सीएम ने तेलुगू में अभिवादन किया
सीएम ने अपने भाषण की शुरुआत तेलुगू में अभिवादन कर की। उन्होंने रेलवे स्टेशन के शिलान्यास कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कहा आज के बदलते दौर में रेल महत्वपूर्ण है। वैसे तो ये रेल 70 साल पहले आ जाना चाहिए थी। इतना सुन्दर मंदिर है मुझे ऐसा लगा कि अपनी मां के पास आ गया हूं। आज रेलवे स्टेशन का शुभारंभ हुआ है। रेल ना केवल यातायात का माध्यम है बल्कि युद्ध के दौरान जरूरत पड़ने पर हमारे जवानों तक सामग्री पहुंचाने के काम आती है। हमारी संस्कृति कभी किसी को अपमानित करने वाली नहीं। सबके भले की भावना वाली है, लेकिन काल के प्रवाह में हमारे अंदर का पौरुष जगाने के लिए वर्तमान का जो नेतृत्व आया है अयोध्या तो छोड़ो अरब में मंदिर का लोकार्पण हुआ। हमारी अपनी संस्कृति पर गर्व करने के जो भी उपक्रम हैं, वो मोदी जी के नेतृत्व में जारी हैं।

कतर के राजा ने कहा-हमारी-आपकी दोस्ती अमर है
सीएम डॉ मोहन यादव ने कहा- दुनिया के अंदर एक तरफ इजराइल का फिलीस्तीन से युद्ध चल रहा है। दुनिया में इस युद्ध के बादल अलग प्रकार से दिख रहे हैं। इसके पहले रूस में युद्ध चल रहा है। लेकिन हमने देखा क्या रूस, यूक्रेन, क्या इजराइल, फिलीस्तीन। अगर हमारे यहां के बच्चे फंसे तो सेनाएं युद्ध रोक कर कहतीं हैं कि आप अपने नागरिकों को ले जाईए। अभी कतर से 8 सैनिक वापस आए। कतर के राजा ने मोदी जी से कहा कि हमारी, आपकी दोस्ती अमर है। न्यायालय ने भले सजा दे दी, लेकिन हमें ये भरोसा है कि भारत के लोग कभी ऐसा नहीं कर सकते।

केन्द्रीय मंत्री मुरुगन बोले- दक्षिण में पार्टी के काम को आगे बढ़ाएंगे
भोपाल में राज्यसभा का नामांकन दाखिल करने पहुंचे मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव के तेलंगाना दौरे को लेकर कहा आज सीएम डॉ मोहन यादव साउथ जा रहे हैं हमारे वहां जी. किशन रेड्डी ने बड़ा कार्यक्रम रखा था। उस कार्यक्रम में शामिल होने के लिए मुख्यमंत्री जा रहे हैं। मुख्यमंत्री जी तमिलनाडु, केरल, कर्नाटक, आंध्र प्रदेश, पुडुचेरी के दौरे पर जाएंगे। वहां पार्टी का काम करने के लिए और मुख्यमंत्री जी पार्टी को आगे बढ़ाने के लिए काम करेंगे।

5 लोकसभाओं की बैठक ली
सीएम ने सिकंदराबाद विधानसभा के पोलिंग बूथ अध्यक्षों के साथ बैठक की। सीएम ने तेलंगाना के हैदराबाद कलस्टर की बैठक की। इस बैठक में हैदराबाद, सिकंदराबाद, मलकाजगिरी और भोंगीर लोकसभा की बैठकें की।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed


Notice: ob_end_flush(): failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home2/lokvarta/public_html/wp-includes/functions.php on line 5481