भोपाल में मुख्यमंत्री से मिला सिंधी समाज का प्रतिनिधिमंडल:डॉ. मोहन यादव ने पहनी भगवान झूलेलाल की उपासना की प्रतीक सिंधी टोपी

0
Spread the love

कटनी सिंधी समाज का प्रतिनिधिमंडल गुरुवार को मुख्यमंत्री निवास पहुंचकर मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव से मिला। इस मौके पर मुख्यमंत्री ने सिंधी समाज के ईष्ट देव भगवान झूलेलाल की उपासना की प्रतीक सुर्ख लाल टोपी पहनी और प्रतिनिधिमंडल ने शॉल-श्रीफल देकर मुख्यमंत्री का सम्मान किया। इसके साथ ही डॉ. यादव को लेह लद्दाख में आयोजित होने वाली सिंधु यात्रा और कटनी के लिए आमंत्रित किया।

सीएम डॉ. मोहन यादव से मुलाकात करने और सम्मान करने वालों में दक्षिण पश्चिम भोपाल के विधायक भगवानदास सबनानी और कटनी सिंधी समाज के प्रमुख समाजसेवी संजय खूबचंदानी और अनेक समाजसेवी शामिल थे। उल्लेखनीय है कि वर्ष 2006 में डॉ. मोहन यादव सिंधी समाज के एक प्रतिनिधि मंडल के साथ लेह लद्दाख में आयोजित सिंधु दर्शन यात्रा में शामिल हुए थे।

यहां यह बता दें कि 2006 की उन्हीं यादों को ताजा करते हुए भारतीय सिंधु सभा के प्रतिनिधियों ने मुलाकात के दौरान इस साल जून माह में लेह व लद्दाख यात्रा संबंधी जानकारी प्रदान की। जून में हर साल की तरह इस साल भी लेह लद्दाख में स्थित सिंधु नदी के उद्गम और प्रवाहित स्थल की यात्रा के लिए आमंत्रित भी किया। भगवान झूलेलाल के जयकारों के साथ मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने सभी से इस मुलाकात के दौरान कहा कि वह शीघ्र ही इस संबंध में सूचित करेंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *