“महाकुम्भ प्रयागराज – 2025“

“महाकुम्भ प्रयागराज – 2025“
।। अग्रिम सूचनार्थ ।।
आदरणीय बन्धुवर / भगिनी,
सादर प्रभु स्मरण !! हरि ॐ,
आपको सूचित करते हुए अपार हर्षानुभूति है कि “महाकुम्भ प्रयागराज 2025“ के कल्याणकारी एवं मोक्षदायक महापर्व में श्रीमत्परमहंस परिव्राजकाचार्य श्रोत्रिय ब्रम्हानिष्ठ अनन्तश्री विभूषित जूनापीठाधीश्वर आचार्यमहामण्डलेश्वर पूज्यपाद श्री स्वामी अवधेशानन्द गिरि जी महाराज “पूज्यश्री जी“ के पावन सानिध्य में अभ्युदय एवं श्रेयस सिद्धिकारक कुम्भ शिविर आयोजित किया जायेगा। इस पर्वकाल में अत्यन्त पुण्यदायक स्नान, यज्ञ, देवार्चना, महाभिषेक, जप-ध्यान – आत्मोत्थान, विविध अनुष्ठान व कथा श्रवण के महनीय एवं अलभ्य अवसर का दिव्य लाभ लेने हेतु बन्धु-बान्धव, इष्ट-मित्रों एवं परिजनों के साथ आप सादर आमंत्रित हैं।
“महाकुम्भ प्रयागराज – 2025 की प्रमुख तिथियाँ“
कुम्भ शिविर का उद्घाटन – 03 से 05 जनवरी 2025 के मध्य
प्रथम शाही स्नान – पौष शुक्ल नवमी (मकर संक्रान्ति) 14 जनवरी 2025
द्वितीय शाही स्नान – माघ कृष्ण अमावस्या (मौनी अमावस्या) 29 जनवरी 2025
तृतीय शाही स्नान – माघ शुक्ल पंचमी (बसंत पंचमी) 02 फरवरी 2025
“श्रीमद्भागवत कथा“
जूनापीठाधीश्वर आचार्यमहामण्डलेश्वर पूज्यपाद श्री स्वामी अवधेशानन्द गिरि जी महाराज के श्रीमुख से 06 जनवरी से 12 जनवरी, 2025 तक
“प्रभु प्रेमी संघ कुम्भ शिविर” में अनुष्ठानों के अन्तर्गत चतुर्वेद महायज्ञ एवं पारायण, श्री नवचण्डी यज्ञ, श्री रुद्र-महाभिषेक, नित्य देवार्चन एवं श्री हरिनाम संकीर्तन, सन्त-सम्मेलन, प्रवचन एवं शास्त्रार्थ, योग-ध्यान शिविर, व्यक्तित्व विकास शिविर, जीवन प्रबन्धन कार्यशालाएँ, प्रतिभा जागरण एवं आहार शुद्धि कार्यशालाएँ, महिला सशक्तिकरण सम्मेलन एवं आध्यात्मिक संगोष्ठियाँ, राष्ट्रीय कवि-सम्मेलन एवं काव्य गोष्ठी, लोक-सांस्कृतिक कार्यक्रम, लोकगीत गायन एवं लोकनृत्य देश के विभिन्न प्रदेशों के सुप्रसिद्ध लोक-कलाकारों संगीतज्ञों धार्मिक एवं सांस्कृतिक संस्थाओं द्वारा विविध प्रस्तुतियाँ भी आयोजित की जायेंगी।
“प्रभु प्रेमी संघ शिविर” में आहूत विविध आध्यात्मिक अनुष्ठानों एवं अन्न, अक्षर, औषधि तथा विविध सेवा-प्रकल्पों में सहयोग के इच्छुक प्रभु प्रेमीजन अपनी सेवा राशि
श्री श्री पराशक्ति धर्मार्थ ट्रस्ट (SHRI SHRI PARASHAKTI DHARMARTH TRUST),
एन्सिएंट हेरिटेज फाउंडेशन
(ANCIENT HERITAGE FOUNDATION) अथवा
प्रभु प्रेमी संघ चैरिटेबल ट्रस्ट, दिल्ली (PRABHU PREMI SANGH CHARITABLE TRUST, DELHI)
के नाम से चेक/बैंक ड्राफ्ट के माध्यम से अथवा यू.पी.आई. (UPI) पेमेंट के माध्यम से ऑनलाईन भी भेंज सकते हैं। प्रभु को श्रद्धास्पद अंतःकरण की छोटी से छोटी सेवा भी अत्यन्त प्रिय है।
आप सभी प्रभु प्रेमी जनों से विनम्र निवेदन है कि सेवा के इस दिव्य एवं अलभ्य अवसर प्राप्त करने हेतु तैयार रहें। शिविर में व्यवस्था के लिए पंजीकरण अनिवार्य है। कृपया अपने आगमन की पूर्व-सूचना अवश्य देवें तथा अपनी सुविधानुसार अपना आने-जाने का रिजर्वेशन आदि भी पूर्व में करवा लें।
कुम्भ शिविर से सम्बन्धित विस्तृत रूपरेखा शीघ्र ही आपको पुनः प्रदान की जायेगी।
निवेदक :-
प्रभु प्रेमी संघ चैरिटेबल ट्रस्ट,
श्री श्री पराशक्ति धर्मार्थ ट्रस्ट,
एन्सिएंट हेरिटेज फाउंडेशन,
स्वामी अवधेशानन्द फाउंडेशन
कुम्भ शिविर में आनुष्ठानिक सेवाओं एवं कथा में पोथी यजमान आदि की जानकारी हेतु सम्पर्क करें –
श्री विनोद बुट्टन जी – 88103 67246
श्री महेन्दर लाहौरिया जी – 93502 45283
श्री सांवरमल तुलस्यान जी – 94370 52071
श्री विवेक बेरीवाला जी – 98260 22733
***************************
— ADVANCE INFORMATION —
We feel privileged to share that Prabhu Premi Sangh Kumbh Camp will be held at the upcoming MAHAKUMBH PRAYAGRAJ – 2025 under the esteemed guidance of Shri Junapeethadishwar Acharya Mahamandaleshwar Swami Avdheshanand Giri Ji Maharaj.
The Kumbh is a celebration of Bharat’s spiritual heritage. UNESCO declared Kumbh Mela as the Intangible Cultural Heritage of Humanity .
The glorious Kumbh Mela involves the sacred tradition of bathing at Triveni Sangam.
Important Dates of Mahakumbh Prayagraj 2025 are as below :-
Inauguration of Kumbh Camp : January 03 – January 05, 2025
First Shahi Snaan : January 14, 2025 (Makar Sankranti) Paush Shukla Navami
Second Shahi Snaan : January 29, 2025 (Mauni Amavasya) Magh Krishna Amavasya
Third Shahi Snaan : February 2, 2025 (Basant Panchami) Magh Shukla Panchami
Shrimad Bhagwat Katha By Pujya Shri Swami Avdheshanand Giri Ji : January 06 to January 12, 2025
Prabhu Premi Sangh camp will feature various anushthan including Shri Rudra Mahabhishek, Chaturveda Yagya, Shri Navchandi Yagya, Shri Harinam Sankirtan,
Mantra diksha and many Vedant discourses. Seminars, workshops and intellectual discussions will be done by top leaders of Bharat.
Experience the rich diversity of Indian culture by renowned musicians and world famous folk artists.
Experience the uniqueness of our Juna Akhara which is the largest and most ancient Akhara of Naga Sadhus.
Donations for various social initiatives and religious rituals can be made to : –
* Shri Shri Parashakti Dharmarth Trust
* Ancient Heritage Foundation
* Prabhu Premi Sangh Charitable Trust, Delhi
Note : –
* Registration is mandatory for camp arrangements,please inform us of your arrival in advance.
* Our Camp will have all modern amenities including luxury accomodation and modern gadget setup, Airline reservation, car pick up drop facility.
For inquiries and bookings please contact : –
Shri Vinod Buttan : 88103 67246
Shri Mahendra Lahoriya : 93502 45283
Shri Sanwarmal Tulsyan : 94370 52071
Shri Vivek Beriwala : 98260 22733
We invite all seekers and devotees to join us at the Prabhu Premi Sangh Mahakumbh Camp.
Let us unite to preserve and honor this tradition and experience the divine mega event.
