स्वैक्षिक रक्तदान से ही हो सकती है खून की पूर्ति

0
Spread the love

*स्वैक्षिक रक्तदान से ही हो सकती है खून की पूर्ति*

 

*जन्मदिवस, वैवाहिक वर्षगांठ जैसे दिनों को यादगार बनाने के लिए जरूर करें रक्तदान -सीएमएचओ भोपाल*

 

स्वास्थ्य विभाग द्वारा रक्तदान करने के लिए निरंतर लोगों को जागरूक किया जाता है । साथ ही रक्तदान को नियमित अंतराल एवं यादगार दिनों में किए जाने के लिए प्रेरित भी किया जाता है। इसी कड़ी में शिवाजी नगर निवासी 22 वर्षीय मानस गुप्ता ने अपने जन्मदिन पर स्वैच्छिक रक्तदान किया। मानस 18 साल की आयु पूर्ण करने के बाद से हर साल अपना जन्मदिन रक्तदान करके ही मनाते हैं। इन्होंने जयप्रकाश जिला चिकित्सालय आकर अपना ब्लड डोनेट किया। ब्लड डोनेशन जे पी अस्पताल ब्लड बैंक प्रभारी डॉ नीता जैन के मार्गदर्शन में किया गया। मानस के पिता श्री मुकुल गुप्ता प्रशासनिक सेवा से जुड़े हैं।

 

मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी भोपाल डॉ प्रभाकर तिवारी ने बताया कि विभाग द्वारा रक्त की पर्याप्त एवं निरंतर उपलब्धता सुनिश्चित करने के लिए समय-समय पर रक्तदान शिविरों का आयोजन किया जाता है । रक्त की निर्बाध पूर्ति के लिए आवश्यक है कि रक्तदान नियमित रूप से किया जाए। डॉ तिवारी ने अपील की है कि लोग अपने जन्म दिवस , वर्षगांठ एवं अन्य प्रमुख दिनों पर रक्तदान अवश्य करें। इस रक्त से कई लोगों के जीवन को बचाने में मदद मिलती है। ये रक्त दुर्घटना एवं आघात पीड़ितों, सर्जरी के रोगियों, कैंसर मरीजों, एनीमिक एवं गर्भवती महिलाओं, सिकल सेल, थेलेसिमिया, हीमोफिलिया के रोगियों के जीवन को बचाने के लिए बेहद मददगार होता है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed


Notice: ob_end_flush(): failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home2/lokvarta/public_html/wp-includes/functions.php on line 5481