थाना हबीबगंज पुलिस ने 12 घण्टे के अन्दर चोरी का वाहन जप्त कर शातिर चोर को किया गिरफ्तार

0
Spread the love

थाना हबीबगंज

थाना हबीबगंज पुलिस ने 12 घण्टे के अन्दर चोरी का वाहन जप्त कर शातिर चोर को किया गिरफ्तार

थाना हबीबगंज पुलिस ने जप्त किया 8.00 लाख रूपए की xuv-500 कार

लगभग 100 सी.सी.टी.व्ही कैमरे व मुखबिर की सूचना के आधार पर आरोपियो को किया गिरफ्तार

शहर में अपराध एवं अपराधियों पर नियंत्रण हेतु श्री संजय कुमार सिंह पुलिस आयुक्त भोपाल, श्री अवधेश गोस्वामी अति0 पुलिस आयुक्त, श्री अखिल पटेल पुलिस उपायुक्त जोन-1, श्रीमति रश्मि अग्रवाल दुबे अति. पुलिस उपायुक्त जोन-1, श्री उमेश तिवारी सहा. पुलिस आयुक्त हबीबगंज द्वारा लगातार अपराधियों की घरपकड़ हेतु निर्देशित किया जाता रहा है।

उक्त निर्देशों के पालन में थाना प्रभारी हबीबगंज संजीव चौकसे व उनकी टीम द्वारा 8.00 लाख रूपए की चोरी की गई XUV-500 कार के साथ आरोपी को गिरफ्तार किया गया है ।

घटना विवरण- 22.03.26 को फरियादी संजय झारिया पिता श्री योवन सिंह झारिया उम्र 52 वर्ष निवासी म.न. 596 ई-7 अरेरा कालोनी हबीबगंज भोपाल मो.न. 9009028295 ने थाना उपस्थित आकर मौखिक रिपोर्ट किया कि दिनांक 21.03.26 के रात्रि 10.00 बजे मैंने अपनी कार महिन्द्रा xuv 500 सिल्वर कलर रजि. क्र. MP04CP8881 को अपने घर के सामने खड़ी कर घर के अंदर चला गया जब रात्रि करीबन 12.06 बजे बाहर निकल कर आया देखा कि मैंने अपनी कार को जहां खड़ी किया था वहां नहीं थी जिसको मैंने आसपास तलाश किया जो नहीं मिली जिसे कोई अज्ञात चोर चोरी कर ले गया है कि रिपोर्ट पर से अप.क्र 173/26 धारा 303(2) बीएनएस का अपराध पंजीबद्ध किया गया ।

अपराध का विवरण – दिनाँक 22.03.26 मुखबिर द्वारा सूचना प्राप्त हुई कि एक लडका जो नीले रंग का जीन्स पेन्ट तथा स्लेटी रंग की शर्ट पहने है जिसकी उम्र करीबन 25-26 साल है जो मानसरोवर काम्पलेस के आसपास दुकानदारो से XUV-500 कार बेचने की बात कर रहा है की सूचना की तस्दीक में मानसरोवर काम्पलेस पहुचे जिसे घेराबंदी कर पकडा । जिससे नाम पता पूछने पर अपना नाम राजेन्द्र राजपूत पिता प्रहलाद राजपूत उम्र 26 वर्ष निवासी एम.आई.जी 21 निर्मल स्टेट मिसरोद होशंगाबाद भोपाल बताया जिससे पूछताछ करने पर आरोपी द्वारा चोरी किए वाहन को गोविन्दपुरा क्षेत्र में छुपाना बताया । कार के संबंध मे सख्ती से पूछने पर दिनाँक 11.08.25 को उक्त कार क्र MP04ZJ0949 06 नंबर स्टाप के पास से वही सो रहे एक लडके के पेंट की लुप्पी से कार की चाबी को चुराकर एवं कार मे चाबी लगाकर कार को चोरी करना स्वीकार किया है ।

गिरफ्तार आरोपी:- राजेन्द्र राजपूत पिता प्रहलाद राजपूत उम्र 26 वर्ष निवासी ग्राम उमरेड पोस्ट गंगाहोनी तहसील ब्यावरा जिला राजगढ , हाल पता- एम.आई.जी 21 निर्मल स्टेट मिसरोद होशंगाबाद भोपाल

सराहनीय भूमिका:- निरीक्षक संजीव चौकसे , उ.नि अखिलेश त्रिपाठी, प्र.आर राघवेन्द्र भास्कर , प्र.आर मिलन सिंह ,आर.रामनरेश किरार ,आर कंचन यादव ,आर.राकेश भारद्वाज ,आर अरविन्द यादव, आर.पुष्पेन्द्र भदौरिया (टेक्निकल सेल),प्रआर प्रदीप तिवारी

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *


Notice: ob_end_flush(): failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home2/lokvarta/public_html/wp-includes/functions.php on line 5481