हत्या के प्रयास के शातिर अपराधी को 24 घंटो में हबीबगंज पुलिस द्वारा किया गिरफ्तार
//थाना हबीबगंज, नगरीय पुलिस भोपाल //
थाना हबीबगंज भोपाल को मिली बड़ी सफलता
हत्या के प्रयास के शातिर अपराधी को 24 घंटो में हबीबगंज पुलिस द्वारा किया गिरफ्तार
शहर में वर्तमान त्यौहारों को दृष्टिगत रखते हुए शहर में शान्ति व्यवस्था बनाये रखने हेतु सघंन चेकिंग एवं बदमाशों पर सक्रिय कार्यवाही तथा मुखबिर तंत्र विकसित कर अपराधों की रोकथाम व अपराधों पर नियंत्रण करने हेतु पुलिस आयुक्त, नगरीय पुलिस भोपाल श्री संजय कुमार एवं अतिरिक्त पुलिस आयुक्त, नगरीय पुलिस भोपाल श्री अवधेश गोस्वामी द्वारा दिए गए निर्देशों के पालन में पुलिस उपायुक्त जोन-1, नगरीय पुलिस भोपाल श्री अखिल पटेल, अतिरिक्त पुलिस उपायुक्त नगरीय पुलिस भोपाल श्रीमति रश्मि दुबे अग्रवाल, सहायक पुलिस आयुक्त नगरीय पुलिस हबीबगंज श्री उमेश तिवारी के मार्गदर्शन में थाना हबीबगंज पुलिस ने हत्या के प्रयास के फरार आरोपी को गिरफ्तार करने में सफलता प्राप्त की हैl
घटना का संक्षिप्त विवरण – थाना हबीबगंज में दिनांक 22.03.2026 को फरियादी गणेश कपिल ने हमीदिया अस्पताल में उपचार रहते बताया कि दिनांक 21/03/26 को मैं अपनी बहन ज्योति जो मल्टी नम्बर 104 गढढे वाली मल्टी में रहती है मैं उनके घर गया था वही पर मल्टी के नीचे गण गौर पूजा का कार्यक्रम चल रहा था शाम करीबन 07.00 बजे के लगभग मैं और ज्योति की मल्टी में रहने वाला शुभम जो मेरा दोस्त है आपस में खडे होकर बातचीत हसी मजाक कर रहे थे की मेरी बहन की मल्टी में रहने वाला अमित उर्फ मास वही पर था तभी अचानक अमित आया और माँ चोद दुंगा और माँ बहन की गंदी गंदी गालिया बकने लगा तो मेरे दोस्त शुभम ने उसको मना किया तो अमित उर्फ मास ने अपनी कमर के पास रखी हुई छुरी निकालकर जान से मारने की नियत से मेरे दोस्त शुभम के पेट में छुरी घोप दी जिससे शुभम को गंभीर चोट आई तभी मैं चिल्लाया और शुभम को बचाने लगा तो अमित उर्फ मास ने मेरे को भी जान से मारने की नियत से हमला किया और मेरे गर्दन पर वार किया तो मैने अपना बाया हाथ उठा कर रोकने की कौशिश की तो छुरी मेरे बाये हाथ की उगलियों में लगी जिससे मुझे हाथ में गंभीर चोट आई और मेरी उगलिया कट गई उसके बाद आवाज सुनकर आस पास के लोग व मेरी बहन आ गये जिन्होने बीच बचाव कराया और अमित उर्फ मास वहाँ से भाग गया और शुभम व मुझे घर वाले 1250 अस्पताल इलाज हेतु लेकर गये जहॉ प्राथमिक उपचार हुआ और हम दोनो को हमीदिया अस्पताल रिफर किया जहाँ मेरा तथा मेरे दोस्त शुभम का उपचार चल रहा है शुभम अभी बात नही कर पा रहा है ।हमारे उपर अमित उर्फ मास द्वारा जान से मारने की नियत से हमला कर गंभीर चोट पहुचाई है घटना मेरी बहन ज्योति तथा शुभम के भाई गोलू व आस पास के अन्य लोगो ने देखी है रिपोर्ट करता हू कार्यवाही की जावे कि रिपोर्ट पर आरोपी अमित भालेकर उर्फ मास के विरूद्ध अपराध क्र 172//2026 धारा 109(1) ,296(बी) बीएनएस का दिनांक 22.03.2026 की रात्रि पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया था ।
दौराने विवेचना फरियादी की निशादेही पर घटनास्थल का बारीकी से निरीक्षण किया गया दिनांक 22.03.2026 को अमित भालेराव उर्फ मास पिता आन्नद भालेराव उम्र 18 साल निवासी ब्लाक न. 104 मल्टी एफ-6 पीसी नगर गड्डे वाली मल्टी 12 न हबीबगंज भोपाल पुलिस अभिरक्षा में लेकर विस्तृत पूछताछ करने पर दिनांक 21.03.2026 की शाम करीब 7.00 बजे फरियादी गणेश कपिल तथा शुभम नीलकंठ पर जान से मारने की नियत से हमला करना स्वीकार किया आरोपी के कब्जे से घटना में प्रयुक्त धारदार छुरी बरामद की गई ह तथा प्रकरण में धारा 25 आयुध अधि. का इजाफा किया गया ।
गिरफ्ताशुदा आरोपी- अमित भालेराव उर्फ मास पिता आन्नद भालेराव उम्र 18 साल निवासी ब्लाक न. 104 मल्टी एफ-6 पीसी नगर गड्डे वाली मल्टी 12 न हबीबगंज भोपाल
आपराधिक रिकार्ड-
क्र अप.क्र. धारा अपराध का थाना
1 334/2025 326,(F),326(g) बीएनएस हबीबगंज
2 172/2026 109(1),296(B) BNS हबीबगंज
महत्वपूर्ण भूमिकाः- थाना प्रभारी हबीबगंज निरी संजीव कुमार चौकसे, उप निरीक्षक अखिलेश त्रिपाठी, सउनि कन्हैयालाल ,प्रआर राघवेन्द्र सिंह सेंगर ,प्रआर राघवेन्द्र भास्कर प्रआर राजकुमार साहू,आर. 3422 रामनरेश, आर अरविन्द यादव, आर कंचन यादव, आर राकेश भारद्वाज , आर रवि भावर,आर सुष्पेन्द्र सिंह की महत्वपूर्ण भूमिका रही।
