मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने भारत रत्न बाबा साहेब डॉ. भीमराव अंबेडकर की जयंती पर किया पुण्य स्मरण

0
Spread the love

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने भारतीय संविधान के शिल्पकार, सामाजिक न्याय के पुरोधा, ‘भारत रत्न’ बाबा साहेब डॉ. भीमराव अंबेडकर की जयंती पर पुण्य स्मरण कर उन्हें नमन किया है।

मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि बाबा साहेब डॉ. भीमराव अंबेडकर ने शिक्षा और समानता के जरिए महिला सशक्तिकरण के प्रयासों को गति दी। समता, न्याय और अधिकारों पर आधारित सशक्त भारत की जो नींव आपने रखी, वह आज भी राष्ट्र निर्माण का पथ प्रशस्त कर रही है। वंचितों, शोषितों और अंतिम पंक्ति में खड़े व्यक्ति के उत्थान के लिए आपका संघर्ष और विचार हम सभी के लिए जनकल्याण की आदर्श प्रेरणा का शाश्वत स्रोत हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *


Notice: ob_end_flush(): failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home2/lokvarta/public_html/wp-includes/functions.php on line 5481