माननीय SDM महोदय श्री क्षितिज शर्मा जी एवं मंडी कमेटी सचिव आदरणीया नीलकमल वैद्य जी का हृदय से आभार 🙏-shivraj kushwaha

माननीय SDM महोदय श्री क्षितिज शर्मा जी एवं मंडी कमेटी सचिव आदरणीया नीलकमल वैद्य जी का हृदय से आभार 🙏
मूंडरा सुरई के किसान भाई शिवराज कुशवाह जी दिनांक 09/04/2026 को अपनी चने की फसल लेकर कृषि उपज मंडी विदिशा पहुंचे थे, जहां उनकी फसल 5410 रुपये प्रति क्विंटल के भाव से नीलाम हुई। व्यापारी द्वारा RTGS के माध्यम से ₹2,82,588 भुगतान करने का आश्वासन दिया गया, लेकिन समय पर भुगतान नहीं किया गया।
किसान भाई को लगातार परेशान किया गया, यहां तक कि शिकायत करने पर धमकी तक दी गई। 10/04/2026 को पूरे दिन भटकने के बाद भी जब भुगतान नहीं हुआ, तब रात्रि लगभग 11 बजे जानकारी मिलने पर तत्काल प्रशासन को अवगत कराया गया।
माननीय SDM महोदय एवं मंडी सचिव महोदया ने गंभीरता दिखाते हुए तुरंत हस्तक्षेप किया और व्यापारी से संपर्क कर कार्रवाई सुनिश्चित की, जिसके परिणामस्वरूप किसान को आज उसका भुगतान प्राप्त हुआ।
👉 यह एक जागरूक किसान की जीत है, लेकिन ऐसे कई किसान होंगे जो चुपचाप इस तरह की परेशानी झेलते हैं।
👉 प्रशासन से आग्रह है कि मंडी अधिनियम 1972 एवं मध्यप्रदेश कृषि उपज मंडी अधिनियम 1973 की धारा 62 के तहत दोषी व्यापारियों पर सख्त कार्रवाई सुनिश्चित की जाए।
🌾 किसान का हक दिलाना ही हमारा संकल्प है 🌾
Digvijaya Singh Jitu Patwari Umang Singhar Dharmendra Singh Chouhan Sanjay Kamle Kisan Congress Indian National Congress – Madhya Pradesh Collector Office Vidisha
