14 जून को पेड़ों को बचाने को लेकर शहर की जनता आएगी सड़कों पर.

0
Spread the love

भोजपाल जन कल्याण एवं विकास परिषद के द्वारा आज पर्यावरण के विषय में भोपाल के पर्यावरणविदों एवं स्वयं सेवी संस्थाओं के प्रमुखों की बैठक का आयोजन किया गया बैठक में 29000 पेड़ों को बचाने को लेकर चर्चा की गई की उक्त आशय की जानकारी उमाशंकर तिवारी ने देते हुए बताया कि 29000 पेड़ कटने से बचाने को लेकर रखी गई बैठक में बढ़ते तापमान पर चिंता व्यक्त करते हुए पेड़ों को बचाने पर चर्चा की इस चर्चा में सर्वसम्मति से निर्णय लिया गया कि लगभग 50-60 साल पुराने बड़े-बड़े ऑक्सीजन प्लांट पेड़ों को कटने नहीं देंगे इसके लिए शहर के नागरिक बच्चे बुजुर्ग आगामी शुक्रवार 14 जून को शाम 7 बजे नूतन कॉलेज के सामने शिवाजी नगर में पेड़ों का पूजन रक्षा सूत्र बांधकर पेड़ों की रक्षा का वचन दोहराएंगे साथ ही पेड़ों की रक्षा के लिए शहर के सांसद विधायक गण राजनेताओं अधिकारियों एनजीटी मानव अधिकार आयोग न्यायालय की शरण में भी जाकर पेड़ों को काटने से बचने की गुहार लगाई जाएगी भोपाल शहर में विकास के नाम पर हरे-भरे पेड़ों पर लगातार कुल्हाड़ी चलाई जा रही है इससे शहर का तापमान जनजीवन के लिए मुश्किल हो गया है आज की बैठक में सुयश कुलश्रेष्ठ,भारत भूषण पचौरी,उमाशंकर तिवारी, रमन तिवारी ,अशोक शर्मा,राकेश अग्रवाल,रूपक राव ,सुदेश गुप्ता ,डॉक्टर प्रभात पांडे एवं अन्य स्वयं संस्थाओं के पदाधिकारी उपस्थित थे.

उमाशंकर तिवारी
9826050919

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed


Notice: ob_end_flush(): failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home2/lokvarta/public_html/wp-includes/functions.php on line 5481