थाना हनुमानगंज पुलिस द्वारा किया गया अंधे कत्ल का खुलासा

थाना हनुमानगंज नगरीय पुलिस जिला भोपाल
दिनांक 24.10.25
– थाना हनुमानगंज पुलिस द्वारा किया गया अंधे कत्ल का खुलासा
-हत्या के आरोपी को चंद घंटो मे किया गिरफ्तार
पैसो के लेन देन को लेकर आरोपी ने मृतक की चाकू से गला रेतकर निर्ममता पूर्वक हत्या कर शव को नाले मे फेंका
– 80 फिट नाला अशोकागार्डन मे मिला था मृतक सईद का शव
घटना का विवरणः- दिनांक 21.10.25 को 80 फिट नाला थाना अशोकागार्डन क्षेत्र मे क्षत विक्षत हालत मे एक पुरूष का शव बोरी मे बंधा हुआ मिला था जिसका गला किसी धारदार चीज से काटा गया था ।
उक्त घटना की गंभीरता को देखते हुए पुलिस आयुक्त नगरीय भोपाल श्री हरिनारायणाचारी मिश्र, अतिरिक्त पुलिस आयुक्त भोपाल श्री अवधेश गोस्वामी द्वारा मृतक की शिनाख्त एवं घटना के आरोपी की शीघ्र गिरफ्तारी हेतु समुचित दिशा निर्देश दिए गए थेl
उक्त तारतम्य में पुलिस उपायुक्त जोन – 03 भोपाल श्री अभिनव चौकसे, अति. पुलिस उपायुक्त जोन-03 श्री शालिनी दीक्षित व सहायक पुलिस आयुक्त हनुमानगंज श्री राकेश सिंह बघेल के मार्गदर्शन मे थाना प्रभारी थाना हनुमानगंज निरीक्षक अवधेश सिंह भदौरिया ने टीम गठित कर मुखबिर तंत्र विकसित करते हुए हत्या के आरोपी को गिरफ्तार करने मे सफलता अर्जित की हैं।
घटना का संक्षिप्त विवरण- दिनांक 21.10.25 को सूचक आविद खान पिता रसीद खान उम्म्र 38 साल निवासी म.न. 27 गली नं.27 शारदा नगर नारियल खेडा थाना गौतम नगर भोपाल ने सूचना दिया कि साई बाबा मजार के पास 80 फीट रोड नाले के किनारे एक मुँह खुली बोरी है जिसमे बोरी के अंदर अज्ञात व्यक्ति का शव है कि सूचना पर थाना अशोका गार्डन भोपाल मे मर्ग क्रमांक 60/25 धारा 194 बीएनएसएस का कायम किया गया तथा मृतक सईद का पोस्ट मार्टम एवं प्राथमिक कार्यवाही की गई । पीएम मे मृतक सईद की धारदार हथियार से गला रेतकर हत्या किया जाना पाया गया । सईद की गुमशुदगी के संबंध मे दिनांक 18.10.25 को थाना हनुमानगंज मे गुमइंसान क्रमांक 59/25 दर्ज किया गया था ।अज्ञात आरोपी द्वारा मृतक सईद की हत्या करना पाया जाने पर थाना हनुमानगंज भोपाल मे अपराध क्रमांक 525/25 धारा 103(1) बीएनएस का पंजीबद्ध किया जाकर विवेचना मे लिया गया ।
पुलिस कार्यवाहीः- प्रकरण मे घटना की गंभीरता को देखते हुए वरिष्ठ अधिकारियो के निर्देशानुसार टीम गठित कर रवाना कर अज्ञात आरोपी की तलास हेतु घटना स्थल व आसपास के 300 से अधिक सीसीटीवी फुटेज खंगाले गए तथा तकनीकी साक्ष्यो व मुखबीर सूचना के आधार पर संदेही आमिर कुरैशी पिता मुकीम कुरैशी उम्र 26 साल निवासी म.न.118 गली नं.04 गणगौर वाली बाव़डी के पास काजी कैम्प थाना हनुमानगंज भोपाल को अभिरक्षा मे लेकर अपराध सदर के सम्बध मे पूछताछ की गयी । जिसने बताया कि उसने सईद से 02 लाख रुपए लिए थे, जो सईद मुझसे अपने रुपए बार बार मांग कर मुझे परेशान करता था तथा धमकी देता था। मैने सईद उर्फ भन्नाट की धमकियो से परेशान होकर उसको जान से मारने की योजना बनाई और दिनांक 17/10/2025 को मै घर पर अकेला था मैने सईद को अपने घर पर बुलाया तो सईद मुझसे फिर से पैसे मांगने लगे और गाली गुफ्तार व विवाद कर हाथापाई करने लगे तो मैने पास मे पडी कैंची उठाकर उनके गले व गले के नीचे छाती मे घोप दी थी उसके बाद चाकू से उनका गला रेत दिया था फिर प्लास्टिक के कट्टे मे लपेटकर रात करीबन 02/00 बजे उसे अपने नीले कलर के बैट्री रिक्शा क्र एमपी04आरबी4196 मे ऱखकर ब्रिज के ऊपर से होते हुए 80 फीट रोड पर पहुचे जहां रास्ते मे 80 फिट (थाना अशोकागार्डन) नाले के पास अपनी बैट्री रिक्सा खडा कर नाले मे शव को फेक दिया था बाद आरोपी द्वारा घटना मे प्रयुक्त आलाजरर छुरी व बैटरी रिक्शा क्रमाक एमपी04 आरबी 4196 है जप्त कर कब्जा पुलिस लिया गया तथा आरोपी को गिरफ्तार किया गया ।
गिरफ्तार आरोपी का नाम पताः-
1 आमिर कुरैशी पिता मुकीम कुरैशी उम्र 26 साल निवासी म.न.118 गली नं.04 गणगौर वाली बाव़डी के पास काजी कैम्प थाना हनुमानगंज भोपाल
क्र अप क्रमांक धारा थाना
1 364/22 294,323,324,506,34 भादवि हनुमानगंज
भूमिका- वरिष्ठ अधिकारियों के मार्गदर्शन में आरोपी की गिरफ्तारी मे थाना प्रभारी निरीक्षक अवधेश सिंह भदौरिया, उनि विवेक शर्मा(विवेचक),उनि अमितभदौरिया,आरक्षक,कार्य.प्रआर 2837 रामकृपाल मीणा, आरक्षक 1574 सलमान खान,आरक्षक 3582 आशीष त्यागी, आरक्षक 3443 ममलेश तिलावदिया आर 3417 आशीष वर्मा,आरक्षक 3485 जितेन्द्र राजावत,आरक्षक 3456 रोशन प्रजापति की सराहनीय भूमिका रही है ।
