जनसंपर्क और मुख्यमंत्री प्रेस प्रकोष्ठ के लिए छायाकारी करने वाले श्री रविराज यादव अवधपुरी क्षेत्र में प्रगति नगर में रहते हैं।

0
Spread the love

जनसंपर्क और मुख्यमंत्री प्रेस प्रकोष्ठ के लिए छायाकारी करने वाले श्री रविराज यादव अवधपुरी क्षेत्र में प्रगति नगर में रहते हैं। माता-पिता के पुराने मकान पर छोटा सा परिसर है। गोबर से लिपापुता प्यारा सा आंगन है। एक कुआं भी है पुराना। नीम आम और दूसरे पेड़ हैं। तुलसी जी का चबूतरा है जहां श्रद्धा से मस्तक झुक जाता है। पारंपरिक खटिया,उस पर दरी बिछी है। कुछ कुर्सियां भी लगी हैं। दाल बाफले तैयार हो रहे हैं।सभी साथी तन्मयता से अपना-अपना काम कर रहे। सलाद मिलाकर 10 से अधिक आइटम नहीं होंगे, लेकिन स्नेह ऐसा बरस रहा था कि पांच सितारा होटल की दावत भी फीकी पड़ जाए। वरिष्ठ अधिकारी साथी , समकक्ष साथी और मेरे जूनियर सभी साथ थे। कोई भेदभाव नहीं था। बहाना तो मेरी जन्म वर्षगांठ थी। दरअसल सभी को एक साथ मिलकर बैठकर साथ खाना, खाना था। जरूरी नहीं कि किसी हिल स्टेशन या रिसॉर्ट पर जाएं , ऐसे मिलन से लघु खुशियां विशाल हो जाती हैं।

एडिशनल डायरेक्टर श्री जी एस वाधवा श्री संजय जैन,असिस्टेंट डायरेक्टर संदीप कपूर,सुश्री
जूही श्रीवास्तव,
श्री अनुराग उईके,ज्वाइन डायरेक्टर श्री लक्ष्मण सिंह, डिप्टी डायरेक्टर श्री क्रांति दीप अलूने , कंप्यूटर प्रोग्रामर सुरेश सिंगनकर & गणेश श्रीवास्तव, फोटोग्राफर राम दांगी, वीडियो कैमरा पर्सन आरके साहू, रमेश साहू & राम पवार ,स्टूडियो इंचार्ज केके सक्सेना, कार्यक्रम संयोजक रवि राज यादव के पिताश्री, मामाश्री भाभी जी ,बेटा जी सब आत्मीय आयोजन में शामिल हुए।

विशेष आभार श्री विजय शर्मा छायाकार

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *


Notice: ob_end_flush(): failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home2/lokvarta/public_html/wp-includes/functions.php on line 5481