मृतकों में 5 एक ही परिवार के सदस्य; बेटे का मुंडन कराने भोपाल से सलकनपुर गए थे

0
Spread the love

सीहोर जिले के सलकनपुर में सड़क एक्सीडेंट में 6 लोगों की मौत हो गई। मृतकों में एक ही परिवार के 5 लोग शामिल हैं। छठवां ड्राइवर था। हादसे में 6 अन्य घायल हुए हैं। सभी भोपाल के रहने वाले हैं। बच्चे का मुंडन कराने शुक्रवार सुबह कार से देवी धाम सलकनपुर गए थे। लौटते वक्त हादसे का शिकार हो गए।

बुधनी SDOP शशांक गुर्जर ने बताया, ‘भोपाल के डीआईजी बंगला क्षेत्र में चौकसे नगर के रहने वाले मोहित पांडेय 3 महीने के बेटे का मुंडन कराने टवेरा से सलकनपुर आए थे। गाड़ी में ड्राइवर समेत 12 लोग थे। बिजासन माता के दर्शन के बाद भोपाल लौटते वक्त शाम करीब 6 बजे भैरव घाटी पर कार का संतुलन बिगड़ गया। वह घाट की बाउंड्रीवॉल से टकराकर पलट गई।

दो लोगों की मौके पर ही जान चली गई जबकि एक व्यक्ति ने अस्पताल जाते समय रास्ते में दम तोड़ दिया। तीन महिलाओं की इलाज के दौरान अस्पताल में मौत हो गई।’

कार अनियंत्रित होकर घाट की बाउंड्रीवॉल से टकराई, फिर पलट गई।
कार अनियंत्रित होकर घाट की बाउंड्रीवॉल से टकराई, फिर पलट गई।

दो ने मौके पर तोड़ा दम, एक की अस्पताल लाते वक्त मौत

मोहित पांडेय के चचेरे भाई भरत पांडेय ने बताया, ‘हादसे में पिता शारदा प्रसाद पांडेय (75), चाचा राजेंद्र पांडेय (75) और भोपाल की हाउसिंग बोर्ड कॉलोनी निवासी ड्राइवर लक्ष्मी नारायण चौकसे की मौत हो गई। मां अपर्णा पांडेय (60), चाची उषा पांडेय और रिश्तेदार पुष्पलता अवस्थी (85) पति स्व. सुशीलचंद्र अवस्थी ने अस्पताल में दम तोड़ दिया।’

हादसे में ये घायल हुए

1. मोहित पांडेय (35) पिता राजेंद्र पांडेय

2. शिखा तिवारी पांडेय (32) पति मोहित पांडेय

3. ओम पांडेय (3 महीने) पिता मोहित पांडेय

4. मोनिका पांडेय (33) पिता राजेंद्र पांडेय

5. ज्योति वाजपेयी (40) पति भरत पांडेय

6. गायत्री पांडेय (45) पति स्व. विशेष प्रसाद पांडेय

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *


Notice: ob_end_flush(): failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home2/lokvarta/public_html/wp-includes/functions.php on line 5481