भोपाल में युवक ने की आत्महत्या: प्रेम विवाह के 7 महीने बाद उठाया कदम
भोपाल में युवक ने की आत्महत्या: प्रेम विवाह के 7 महीने बाद उठाया कदम
राजधानी भोपाल के शाहपुरा थाना क्षेत्र से एक युवक द्वारा आत्महत्या किए जाने का मामला सामने आया है। मिली जानकारी के अनुसार युवक ने करीब 7 महीने पहले अरेरा कॉलोनी 12 नंबर क्षेत्र में रहने वाली एक युवती से आर्य समाज मंदिर में प्रेम विवाह किया था। बताया जा रहा है कि आत्महत्या से पहले युवक ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर एक वीडियो साझा किया, जिसमें उसने अपनी पत्नी पर कई दिनों से प्रताड़ित करने के आरोप लगाए। प्रताड़ना से परेशान होकर युवक ने पास के एक होटल में जाकर यह कदम उठा लिया। युवती का नाम स्नेहा सोलंकी, पिता गुलाब सोलंकी बताया जा रहा है। फिलहाल पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है और पूरे घटनाक्रम की पड़ताल की जा रही है।
