प्रदेश अध्यक्ष जीतू पटवारी जी Jitu Patwari ने ईमानदारी पर सवाल उठाए

0
Spread the love

जब माननीय प्रदेश अध्यक्ष जीतू पटवारी जी Jitu Patwari ने ईमानदारी पर सवाल उठाए, तब सबसे पहले सीना ठोंककर सामने आने वालों की ही सच्चाई अब बेनकाब हो चुकी है।

इंदौर में महापौर पुष्यमित्र भार्गव Pushyamitra Bhargav की तथाकथित “ईमानदारी” अब सवाल नहीं, एक खुला मज़ाक बन चुकी है। एमआईसी सदस्य प्रिया डांगी का Priya Dangi कबूलनामा खुद चीख-चीखकर बता रहा है—

गाड़ी किसी और की, नाम किसी और का, नोटिस किसी और को… और ऐश जनता के पैसों पर!

यह सिर्फ भ्रष्टाचार नहीं, यह सत्ता के घमंड में डूबा हुआ निर्लज्ज स्वीकार है।

यानी अब न डर, न शर्म—सीधे “हां, किया है” वाली राजनीति!

अब सीधा सवाल महापौर से—

क्या यही आपकी वो ईमानदारी है, जिसका मंचों से गुणगान किया जाता था?

क्या आपकी मेयर इन काउंसिल अब भ्रष्टाचार की प्रयोगशाला बन चुकी है?

जवाब दीजिए—

क्या प्रिया डांगी इस्तीफा देंगी?

या आप उन्हें हटाएंगे?

या फिर कुर्सी बचाने के लिए पूरे मामले पर पर्दा डाल दिया जाएगा?

और हां, सवाल यहीं खत्म नहीं होता—

जब पूरा “मंत्रीमंडल” ही सवाल बन जाए, तो जिम्मेदारी सिर्फ सदस्यों की नहीं, नेतृत्व की भी होती है।

तो महापौर जी…

इस्तीफा सिर्फ उनका नहीं, आपका भी बनता है।

 

Indian National Congress – Madhya Pradesh

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *


Notice: ob_end_flush(): failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home2/lokvarta/public_html/wp-includes/functions.php on line 5481