भोपाल में सख्त चेकिंग अभियान: ‘लेडी सिंघम’ सरस्वती तिवारी की कार्रवाई से अपराधियों में हड़कंप

0
Spread the love

भोपाल में सख्त चेकिंग अभियान: ‘लेडी सिंघम’ सरस्वती तिवारी की कार्रवाई से अपराधियों में हड़कंप
भोपाल। राजधानी में कानून-व्यवस्था को मजबूत करने के लिए पुलिस कमिश्नर संजय कुमार के नेतृत्व में व्यापक चेकिंग अभियान चलाया जा रहा है। इसी क्रम में छोला मंदिर थाना प्रभारी सरस्वती तिवारी, जो ‘लेडी सिंघम’ के नाम से चर्चित हैं, अपनी टीम के साथ सख्ती बरतते हुए मैदान में उतरी हैं।
शनिवार को थाना क्षेत्र में सघन चेकिंग अभियान चलाया गया, जिसमें संदिग्ध वाहनों और व्यक्तियों की गहन तलाशी ली गई। पुलिस टीम ने मुख्य मार्गों, चौराहों और संवेदनशील इलाकों में बैरिकेडिंग कर वाहनों की जांच की और नियमों का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ कार्रवाई की।
बताया जा रहा है कि जब से सरस्वती तिवारी ने छोला मंदिर थाने का कार्यभार संभाला है, तब से क्षेत्र में अपराधियों के बीच खौफ का माहौल बना हुआ है। लगातार की जा रही सख्त कार्रवाई और निगरानी से आपराधिक गतिविधियों पर अंकुश लगाने की कोशिश की जा रही है।
पुलिस कमिश्नर के निर्देश पर चलाए जा रहे इस अभियान का उद्देश्य शहर में शांति व्यवस्था बनाए रखना और अपराधियों पर नकेल कसना है। थाना प्रभारी सरस्वती तिवारी ने स्पष्ट किया कि कानून तोड़ने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई जारी रहेगी और आम नागरिकों की सुरक्षा में किसी तरह की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी।

*भोपाल से रईस खान की विशेष रिपोर्ट*

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *


Notice: ob_end_flush(): failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home2/lokvarta/public_html/wp-includes/functions.php on line 5481