सेवा निवृत्ति के बाद भी सेवा का जज़्बा हमेशा जीवित रहता है…

सेवा निवृत्ति के बाद भी सेवा का जज़्बा हमेशा जीवित रहता है…
भोपाल में आयोजित 41वें वरिष्ठ सदस्य एवं मेधावी छात्र-छात्रा सम्मान समारोह में डीजीपी श्री कैलाश मकवाणा मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए और सेवानिवृत्त अधिकारियों व पुलिस परिवार के प्रतिभाशाली बच्चों का सम्मान किया।
पुलिस महानिदेशक ने कहा कि पेंशनर्स विभाग की मजबूत नींव हैं—हेल्प सिस्टम, सतत संवाद, त्वरित सहायता व पुनः सहभागिता सुनिश्चित की जा रही है। पुलिस वेलफेयर के तहत स्वास्थ्य, शिक्षा व सहायता योजनाओं के साथ सम्मान राशि/चेक प्रदान किया गया।
e-Office, eHRMS, Dial-112, e-FIR व साइबर क्षमता के साथ तकनीक आधारित पुलिसिंग सशक्त हो रही है। “सेफ क्लिक” व “नशे से दूरी है ज़रूरी” जैसे अभियानों से जन-जागरूकता बढ़ रही है।
DGP ने बताया कि भर्ती प्रक्रिया में तेजी लाई जा रही है, सिंहस्थ तैयारी, आधुनिक प्रशिक्षण व त्वरित पुरस्कार व्यवस्था से पुलिस बल को और सशक्त किया जा रहा है।
सेवा में हों या सेवानिवृत्त—हर पुलिसकर्मी मध्यप्रदेश पुलिस की सेवा, समर्पण व जनविश्वास की परंपरा का अभिन्न हिस्सा है।
#DGPMP #MPPolice @cmmadhyapradesh @drmohanyadav51 @kmakwana1 @jansamparkmp @mohdept
