भोपाल में 2 लाख की लूट का आरोपी पकड़ाया; 1.30 लाख रुपए बरामद

0
Spread the love

मामले में पुलिस ने एक आरोपी को गिरफ्तार कर गाड़ी भी जब्त की है। - Dainik Bhaskar

भोपाल के जेल तिराहे के पास 2 मई को हुई 2 लाख रुपए की लूट की वारदात के मामले में पुलिस ने एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। उसने टूव्हीलर के लोन की किश्त भरने, रुपयों की तंगी दूर करने और शौक पूरे करने के लिए लूट की वारदात को अंजाम दिया था। पुलिस ने 1 लाख 30 हजार रुपए जब्त भी कर लिए हैं।

जानकारी के अनुसार, 2 मई को पुरानी जेल तिराहे के पास निलोफर पति सरवर अली निवासी भोईपुरा तलैया, जिला कोर्ट भोपाल की तरफ से 2 लाख रुपए एक लेडिस पर्स में रखकर बेटे के साथ घर जा रही थी। जैसे ही वे पुरानी जेल तिराहे से थोड़ा आगे पहुंची, तभी पीछे से एक स्कूटी सवार आए और पर्स छिनकर भाग निकले थे। दोनों आरोपियों ने मुंह पर कपड़ा बांध रखा था। इस मामले में पुलिस ने लूट का केस दर्ज किया था।

200 CCTV कैमरों की फुटेज देखी
लूट के मामले में बनाई गई स्पेशल टीम ने कोर्ट चौराहा, जहांगीराबाद, बरखेड़ी, जिंसी, पुल बोगदा, रोशनपुरा, जेल रोड व कोर्ट परिसर के करीब 200 CCTV कैमरों की वीडियो फुटेज को बारीकीं से देखा। इनमें दोनों बदमाश वारदात के बाद स्कूटी से भागते हुए दिखाई दिए। इनकी पहचान आरोपी फिरोज और उसके साथी के रूप में की गई। मामले में आरोपी फिरोज को पकड़कर पूछताछ की गई। जिसने वारदात करना स्वीकार कर लिया।

खुलासा करने वाली टीम को इनाम मिलेगा
आरोपी के कब्जे से लूटे गए 2 लाख में से 1.30 लाख बरामद भी कर लिए गए हैं। एक आरोपी फरार है। जिसकी पुलिस तलाश कर रही है। मामले का खुलासा करने वाली टीम को 10 हजार रुपए का इनाम भी दिया जाएगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *


Notice: ob_end_flush(): failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home2/lokvarta/public_html/wp-includes/functions.php on line 5481