भारतीय जनता पार्टी

भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश संगठन महामंत्री श्री हितानंद शर्मा जी ने भोपाल में दक्षिण-पश्चिम विधानसभा के मतदान केंद्र क्रमांक 184 सरस्वती शिशु विद्या मंदिर हर्षवर्धन नगर पूर्वी भाग कक्ष क्रमांक 6 में मतदान किया। श्री हितानंद जी ने कहा कि लोकतंत्र के महापर्व पर मैंने अपना फर्ज निभाया, आप भी अपने घरों से निकले और राष्ट्रहित में मतदान अवश्य करें।
