मानव अधिकार संगठन और मीडिया के नाम पर अवैध वसूली करने वाले 04 फर्जी पत्रकार छपारा पुलिस की हत्थे चढ़े, आरोपियों के पास से संगठन और यूट्यूब पोर्टलों की मिली कई आईडी, लोगो को डराकर कर रहे थे वसूली

0
Spread the love

Vijay Dongre ✍️ Exclusive

सिवनी जिले के छपारा में मानव अधिकार संगठन और मीडिया के नाम पर डरा कर अवैध वसूली का मामला सामने आया है। जहां 4 लोग एक SUV कार में बजाज और होंडा शोरूम में जाकर अवैध वसूली करते हुए रंगे हाथों पकडाए हैं। जिनमे शंकर लाल पटेल, हीरालाल डेहरिया, यशवंत सिंह रमेश मरावी शामिल है। बजाज शोरूम संचालक को डराते धमकाते हुए कहा कि हमें शोरूम का रिकॉर्ड चैक करने की अथॉरिटी है अगर यहां मानव अधिकार का हनन होता पाया गया तो शोरूम सीज़ कर देंगे। बजाज शोरूम में रिकॉर्ड चैक कर शोरूम को सीज़ करने की धमकी देकर पैसे वसूलने के बाद यह होंडा शोरूम में जाकर वैसे ही डरा धमकाकर पैसे की डिमांड कर रहे थे। बजाज शोरूम संचालक की शिकायत पर सभी 04 आरोपियों के खिलाफ धारा 384,34, 188 IPC के तहत मामला दर्ज किया गया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *


Notice: ob_end_flush(): failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home2/lokvarta/public_html/wp-includes/functions.php on line 5481