प्रदेश के मतदाताओं से ज्यादा से ज्यादा मतदान करने की मंत्री राकेश शुक्ला की अपील…
भिंड/ग्वालियर/भोपाल। मध्यप्रदेश में तीसरे फेस का मतदान 7 मई मंगलवार को होना है। तीसरे फेस के मतदान में भिंड दतिया लोकसभा सीट पर भी इसी दिन मतदान होना है। इसी लोकसभा सीट की मेहगाव विधानसभा से विधायक, प्रदेश सरकार के मंत्री राकेश शुक्ला ने लोकतंत्र के रक्षार्थ ज्यादा से ज्यादा मतदान करने की अपील मतदाताओं से की है। उन्होंने कहा कि एक नागरिक होने के नाते हमारे मूलभूत अधिकार है और उन ही अधिकारों में से सबसे बड़ा अधिकार है, मतदान करना। 7 मई को सूरज की पहली किरण के साथ सुबह तैयार होकर हम सभी को मतदान बूथ पहुंचना और देश का सजग प्रहरी होने का दायित्व निभाना है।सब काम छोड़ दो मतदान पहले कर लो के साथ कल की शुरुआत करना है।
