विधायक हेमंत खण्डेलवाल ने गुरूवार को निवाड़ी जिले के ओरछा धाम में श्री रामराजा सरकार के दर्शन-पूजन कर प्रदेशवासियों की सुख-समृद्धि की कामना की।

0
Spread the love

भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष एवं विधायक हेमंत खण्डेलवाल ने गुरूवार को निवाड़ी जिले के ओरछा धाम में श्री रामराजा सरकार के दर्शन-पूजन कर प्रदेशवासियों की सुख-समृद्धि की कामना की। भाजपा प्रदेश अध्यक्ष जी के निवाड़ी आगमन पर कार्यकर्ताओं ने जगह-जगह मंच सजाकर उनका भव्य स्वागत किया। इस अवसर पर पार्टी के प्रदेश मंत्री श्री लोकेंद्र पाराशर, श्रीमती अर्चना सिंह, विधायक श्री अनिल जैन, जिला प्रभारी श्री दीपक भदौरिया, जिला अध्यक्ष श्री राजेश पटैरिया, शिवपुरी जिला प्रभारी डॉ. नंदकिशोर नापित, पूर्व विधायक श्री शिशुपाल यादव सहित जिला पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *


Notice: ob_end_flush(): failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home2/lokvarta/public_html/wp-includes/functions.php on line 5481