भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष व विधायक श्री हेमंत खण्डेलवाल ने सोमवार को इंदौर में स्वागत समारोह एवं कार्यकर्ता सम्मेलन को किया संबोधित

0
Spread the love


– भाजपा की सबसे बड़ी ताकत हैं कार्यकर्ता, इन्हीं की मेहनत से पार्टी बुलंदियां छू रही है
– श्रद्धेय ठाकरे जी सहित अनेक महापुरूषों ने प्रदेश में पार्टी की नींव को मजबूत किया
– प्रधानमंत्री जी ऐसा भारत बना रहे, जिसमें हर भारतीय सम्मान महसूस करें
– कार्यकर्ता जब-जब मुझे याद करेंगे, अपने बीच ही पाएंगे
– कार्यकर्ता जनता की चिंता करें, पार्टी संगठन कार्यकर्ताओं की चिंता करेगा
– श्री हेमंत खण्डेलवाल
– भाजपा प्रदेश अध्यक्ष में स्वर्गीय कैलाश जोशी की छवि दिखाई देती है
– श्री कैलाश विजयवर्गीय
इंदौर, 07/07/2025। भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष व विधायक श्री हेमंत खण्डेलवाल ने सोमवार को इंदौर में स्वागत समारोह एवं कार्यकर्ता सम्मेलन को संबोधित किया। इससे पहले भाजपा प्रदेश अध्यक्ष श्री खण्डेलवाल ने एकजोटिका होटल में इंदौर ग्रामीण जिले के कार्यकर्ताओं द्वारा आयोजित स्वागत समारोह को संबोधित किया। तत्पश्चात श्री हेमंत खण्डेलवाल ने खजराना गणेश मंदिर पहुंचकर पूजन अर्चन किया एवं दाता बंदीछोड़ गुरूद्वारा पहुंचकर मत्था टेककर प्रदेशवासियों के सुख समृद्धि की कामना की। भाजपा प्रदेश अध्यक्ष व विधायक श्री हेमंत खण्डेलवाल ने कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा कि भारतीय जनता पार्टी की सबसे बड़ी ताकत कार्यकर्ता हैं। पार्टी कार्यकर्ताओं की मेहनत और परिश्रम से पार्टी आज बुलंदियां छू रही है। श्रद्धेय कुशाभाऊ ठाकरे, श्रद्धेय प्यारेलाल खण्डेलवाल जैसे अनेक महापुरूषों के त्याग और तपस्या से पाटी संगठन को मध्यप्रदेश में मजबूत किया। पार्टी के संस्थापक सदस्यों ने गांव-गांव घूमकर कार्यकर्ता तैयार किए और संगठन को मजबूत बनाया। कार्यकर्ता जब-जब मुझे याद करेंगे, वे मुझे अपने बीच ही पाएंगे। आप सभी कार्यकर्ता जनता की सेवा और चिंता करें, पार्टी संगठन आप सभी की चिंता करेगा। प्रदेश शासन के मंत्री श्री कैलाश विजयवर्गीय ने कहा कि भाजपा प्रदेश अध्यक्ष श्री हेमंत खण्डेलवाल में स्वर्गीय कैलाश जोशी की छवि दिखाई देती है। श्री खण्डेलवाल स्वर्गीय जोशी जी की तरह सहज, सरल व कार्यकर्ताओं से सीधा संवाद करने वाले हैं। इस दौरान प्रदेश संगठन महामंत्री श्री हितानंद जी मंचासीन रहे।
सभी कार्यकर्ता मिलकर भाजपा को नई बुलंदियों तक लेकर जाएंगे- श्री हेमंत खण्डेलवाल
भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष व विधायक श्री हेमंत खण्डेलवाल ने कहा कि पार्टी की सबसे बड़ी ताकत हमारे कार्यकर्ता हैं। कार्यकर्ताओं की मेहनत व परिश्रम से भाजपा आज विश्व का सबसे बड़ा राजनीतिक दल बना है। मध्यप्रदेश में भाजपा संगठन बहुत मजबूत स्थिति में है, इसका श्रेय भी आप सभी कार्यर्ताओं को ही जाता है। हमें उन कार्यकर्ताओं और नेतृत्वों को भी हमेशा याद रखना है, जिन्होंने पार्टी संगठन को मजबूत कर हमें जनता की सेवा करने का अवसर दिलाया है। यह भारतीय जनता पार्टी ही है, जहां कार्यकर्ताओं को पूरा सम्मान मिलता है। इसका सबसे ताजा उदाहरण गांव-आदिवासी अंचल के बेटे व पार्टी के सामान्य कार्यकर्ता को प्रदेश अध्यक्ष जैसा दायित्व सौंपना है। भाजपा में सभी कार्यकर्ता समान हैं, पार्टी समय-समय पर दायित्व सौंपती रहती है। सभी कार्यकर्ता तालमेल और सामंजस्य के साथ पार्टी को और मजबूत कर नई बुलंदियों तक ले जाने का कार्य करें। प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी जी ऐसा भारत बना रहे हैं, जिसमें हर भारतीय को गर्व महसूस हो। इसके लिए सभी कार्यकर्ताओं को प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी जी के नेतृत्व की केंद्र और मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के नेतृत्व में मध्यप्रदेश की भाजपा सरकार के विकास और जनकल्याणकारी कार्यों को जन-जन तक पहुंचाना है। प्रधानमंत्री जी ऐसा भारत बनाने के लिए कार्य कर रहे हैं, जो दुनिया का नेतृत्व करे।
भाजपा में कार्यकर्ता खुद को प्रदेश अध्यक्ष से कम न समझें
भाजपा प्रदेश अध्यक्ष व विधायक श्री हेमंत खंडेलवाल ने कहा कि भाजपा देश का एक मात्र ऐसा राजनीतिक दल है जिसमें कार्यकर्ता किसी भी पद पर पहुंच सकता है। हमें पार्टी संगठन को मजबूत बनाने वाले अपनी पार्टी के पूर्ववती श्रद्धेय कार्यकर्ताओं को भी याद करना होगा, जिन्होंने पार्टी संगठन को यहां तक पहुंचाने में अपनी महती भूमिका निभाई है। उन्होंने कहा कि मैं भी पार्टी का सामान्य कार्यकता हूं। भाजपा संगठन का हर कार्यकर्ता खुद को पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष से कम न समझें। सभी कार्यकर्ताओं का मान-सम्मान हमेशा बरकरार रखा जाएगा। आप सभी कार्यकर्ता किसी दायित्व में रहें या न रहें, पार्टी संगठन को मजबूत करने के लिए कार्य करते रहे। प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी जी के नेतृत्व में केंद्र सरकार और मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के नेतृत्व में जनता के विकास के लिए लगातार कार्य किया जा रहा है। प्रधानमंत्री जी के नेतृत्व में भारत विश्व की चौथी सबसे बड़ी अर्थव्यवथा बन गया है और तीसरी सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था बनने की ओर अग्रसर है। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव मध्यप्रदेश का सर्वांगीण विकास कर देश का अग्रणी राज्य बनाने के लिए कार्य कर रहे हैं। मैं आप सभी कार्यकर्ताओं से अपील करता हूं कि केंद्र और राज्य सरकार द्वारा जनकल्याण और जनहितैषी कार्यों और योजनाओं को जनता तक पहुंचाएं। आप सभी कार्यकर्ता जनता की चिंता करें, जनता की सेवा करें। पार्टी संगठन आप सभी कार्यकर्ताओं की चिंता करेगा।
कार्यकर्ता सेवा के साथ समाज की विकृति दूर करने का कार्य करते हैं -श्री कैलाश विजयवर्गीय
मध्यप्रदेश शासन के मंत्री श्री कैलाश विजयवर्गीय ने कार्यकताओं को संबोधित करते कहा कि हम भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ता है। भारतीय जनता पार्टी ही सामान्य कार्यकर्ता को भी शीर्ष पर बैठाती है और कोई राजनीतिक दल के पास ऐसा उदाहरण नहीं है। भाजपा प्रदेश अध्यक्ष श्री हेमंत खण्डेलवाल के पिताजी स्वर्गीय विजय खण्डेलवाल को मैं बड़ा भाई मानता था। उनका स्वभाव सहज, सरल और विनम्र था। हम सभी ने स्वर्गीय सुंदरलाल पटवा के समय से अभी तक बहुत प्रदेश अध्यक्ष देखे है। सभी प्रदेश अध्यक्षों में अलग-अलग विशेषताएं थी, परंतु श्रद्वेय कैलाश जोशी जी की छवि ईमानदार, सहज, सरल और कार्यकर्ता भाव की था। उनकी किसी भी मंच पर सच बोलने की क्षमता भी थी। श्रद्वेय कैलाश जोशी जी की छवि श्री हेमंत खण्डेलवाल में नजर आती है। भारतीय जनता पाटी सिर्फ चुनाव जीतने के लिए नहीं समाज में सुधार लाने का कार्य करती है। भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ता पूरे प्रदेश में इस कार्य में लगे है। प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी जी के नेतृत्व में प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के नेतृत्व में डबल इंजन की सरकार प्रदेश के विकास में निरंतर आगे बढ़ रही है। हमारा दायित्व है कि हम सभी कार्यकर्ता केंद्र और प्रदेश सरकार की विकासोन्मुखी योजनाओं से जनता को लाभ दिलाना है। हमें लगातार जन-जन से संपर्क करते हुए पोलिंग बूथ को मजबूत करना है। जब पोलिंग बूथ मजबूत हो जाता है तो चुनाव जीतना हमारे लिए बहुत आसान हो जाता है।
ये रहे मौजूद
इस दौरान मंच पर वरिष्ठ नेत्री श्रीमती सुमित्रा महाजन, वरिष्ठ नेता श्री कृष्णमुरारी मोघे, प्रदेश शासन के मंत्री श्री तुलसीराम सिलावट, पार्टी के प्रदेश उपाध्यक्ष श्री जीतू जिराती, संभाग प्रभारी श्री राघवेन्द्र गौतम, संभाग सह प्रभारी श्री तेजबहादुर सिंह, सांसद श्री शंकर लालवानी, महापौर श्री पुष्यमित्र भार्गव, प्रदेश मीडिया प्रभारी श्री आशीष उषा अग्रवाल, विधायक श्री मधु वर्मा, श्री रमेश मेंदोला, श्री गोलू शुक्ला, श्रीमती मालिनी गौड, श्री महेंद्र हार्डिया, श्री मनोज पटेल, जिला अध्यक्ष श्री सुमित मिश्रा, इंदौर ग्रामीण जिला अध्यक्ष श्री श्रवण चावड़ा, श्री बाबूसिंह रघुवंशी, श्री सत्यनारायण सत्तन, श्री सुदर्शन गुप्ता, श्री गोपीकृष्ण नेमा, श्री संजय शुक्ला, श्री गौरव रणदिवे, श्री कैलाश शर्मा, पूर्व महापौर डॉ. उमाशशि शर्मा, इंदौर विकास प्राधिकरण के पूर्व अध्यक्ष श्री जयपालसिंह चावड़ा, श्री सावन सोनकर, श्री प्रताप करोसिया, श्री महेश ढालिया, श्री रघुवीर पटेल, डॉ निशांत खरे, श्री पंकज संघवी, श्री अक्षय कांति, श्री सूरज कैरो, श्रीमती अंजू माखीजा, श्रीमती मुद्रा शास्त्री, श्री हरिनारायण यादव उपस्थित रहे।
भाजपा प्रदेश अध्यक्ष का मऊ और सांवेर के कार्यकर्ताओं ने किया भव्य स्वागत
भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष व विधायक श्री हेमंत खण्डेलवाल का इंदौर के बायपास रोड स्थित एकजोटिका होटल में इंदौर ग्रामीण जिले के मऊ व सांवेर विधानसभा के कार्यकर्ताओं द्वारा भव्य स्वागत किया। स्वागत समारोह को भाजपा प्रदेश अध्यक्ष श्री हेमंत खण्डेलवाल ने संबोधित किया। इस दौरान प्रदेश शासन के मंत्री श्री तुलसीराम सिलावट, संभाग प्रभारी श्री राघवेन्द्र गौतम, पूर्व मंत्री व विधायक सुश्री उषा ठाकुर, श्री जयपाल सिंह चावड़ा एवं इंदौर ग्रामीण जिला अध्यक्ष श्री श्रवण चावड़ा सहित बडी संख्या में पार्टी पदाधिकारियों, जनप्रतिनिधियों और कार्यकर्ताओं ने मंचों के माध्यम से उनका आत्मीय स्वागत किया।

(आशीष उषा अग्रवाल)
प्रदेश मीडिया प्रभारी

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *


Notice: ob_end_flush(): failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home2/lokvarta/public_html/wp-includes/functions.php on line 5481