एक्सीडेंट में घायल को अस्पताल पहुंचाने वाले को मिलेंगे 25000

0
Spread the love

मध्यप्रदेश में सड़क एक्सीडेंट में घायलों को अस्पताल पहुंचाने वाले व्यक्ति को 25 हजार रुपए का इनाम दिया जाएगा। ये काम राहवीर योजना के तहत किया जाएगा। संबंधित व्यक्ति को रुककर तत्काल एम्बुलेंस को कॉल करना होगा। उसे अस्पताल पहुंचाने में मदद करनी होगी। यह निर्णय मंगलवार को इंदौर के राजवाड़ा में हुई डॉ. मोहन यादव की कैबिनेट बैठक में लिया गया।

बैठक के बाद मंत्री कैलाश विजयवर्गीय ने बताया कि पीएम नरेंद्र मोदी 31 मई को भोपाल आएंगे। दो लाख महिलाओं के सम्मेलन को संबोधित करेंगे। महिला कामगारों के लिए केंद्र और राज्य सरकार के सहयोग से सभी औद्योगिक क्षेत्रों में बनाए जाएंगे। पीएम इंदौर मेट्रो, दतिया और सतना एयरपोर्ट का लोकार्पण करेंगे।

डॉ. मोहन यादव कैबिनेट की बैठक आज इंदौर के राजवाड़ा के गणेश हॉल में हुई। हॉल में देवी अहिल्या की मूर्ति को सीएम से आगे रखा है। मूर्ति के दांयीं तरफ सीएम बैठे हैं। बैठक से पहले देवी अहिल्या का स्मरण कर पुष्पांजलि दी गई।

सीएम और कुछ मंत्री धोती कुर्ता पहने भगवा दुपट्‌टा डालकर बैठक में पहुंचे हैं। मंत्रियों के ओएसडी और अधिकारियों चेकिंग के बाद एंट्री दी गई है। वहीं, कर्नल सोफिया पर बयान को लेकर विवादों में घिरे मंत्री विजय शाह बैठक में नहीं पहुंचे हैं।

डॉ. मोहन यादव कैबिनेट के 5 बड़े फैसले…

  • रोड एक्सीडेंट में घायल व्यक्ति को अस्पताल पहुंचाने वाले मददगार को 25 हजार रुपए का इनाम दिया जाएगा।
  • इंदौर के एमवाय के डेवलमेंट के लिए 773 करोड़ और रीवा के जिला अस्पताल के लिए 321 करोड़ रुपए मंजूर।
  • ओंकारेश्वर में आदि शंकराचार्य की प्रतिमा के पास सनातन परंपराओं के विकास के लिए 2100 करोड़ का प्रावधान।
  • सीएम शहरी स्वच्छता कार्यक्रम फिर शुरू होगा। कचरा गाड़ी और मशीनें खरीदी जाएंगी। 277 करोड़ का प्रावधान।
  • बुनकरों के लिए स्किल डेवलपमेंट प्रोग्राम के लिए 100 करोड़ का प्रावधान। बुनकरों को ब्याज में छूट दी जाएगी।

इंदौर, भोपाल, उज्जैन, ग्वालियर और जबलपुर मेट्रोपॉलिटन विकास प्राधिकरण बनेगा

मंत्री कैलाश विजयवर्गीय ने बताया कि आज की बैठक में इंदौर, भोपाल, उज्जैन, ग्वालियर और जबलपुर मेट्रोपॉलिटन विकास प्राधिकरण बनाने का फैसला किया गया। इसमें कुछ हिस्सा देवास और धार का भी मिलाया जाएगा। इसके नियमों को मंजूरी दी गई। इसे इस तरह तैयार किया गया है कि नगर निगमों के काम प्रभावित न हों। सीएम इसके चेयरमैन होंगे।

यहां आने वाले दिनों में पीने के पानी की जरूरत कितनी होगी? खेती के लिए कितने पानी की जरूरत होगी? कितने वाहनों के आवागमन की व्यवस्था करनी होगी? ये सब काम इसमें किए जाएंगे। इसमें सभी विधायक भी अपने सुझाव दे सकेंगे।

इंदौर पहुंचे मंत्रिमंडल की तस्वीरें…

राष्ट्रगीत वंदे मातरम् के बाद कैबिनेट बैठक की शुरुआत हुई।
राष्ट्रगीत वंदे मातरम् के बाद कैबिनेट बैठक की शुरुआत हुई।
बैठक के दौरान सीएम और सभी मंत्री गणेश हॉल में बिछाए गए पटिए और गद्दे पर बैठे हैं ।
बैठक के दौरान सीएम और सभी मंत्री गणेश हॉल में बिछाए गए पटिए और गद्दे पर बैठे हैं ।
कैबिनेट बैठक से पहले सभी मंत्रियों ने सीएम यादव के साथ राजवाड़ा के सामने फोटो खिंचवाई।
कैबिनेट बैठक से पहले सभी मंत्रियों ने सीएम यादव के साथ राजवाड़ा के सामने फोटो खिंचवाई।
महिला मंत्रियों को महेश्वरी साड़ी दी गई। देवी अहिल्याबाई ने बुनकरों को महेश्वर में साड़ी बनाने का प्रशिक्षण दिलाया था।
महिला मंत्रियों को महेश्वरी साड़ी दी गई। देवी अहिल्याबाई ने बुनकरों को महेश्वर में साड़ी बनाने का प्रशिक्षण दिलाया था।
मंत्री कैलाश विजयवर्गीय ने कैबिनेट में लिए फैसलों की ब्रीफिंग की।
मंत्री कैलाश विजयवर्गीय ने कैबिनेट में लिए फैसलों की ब्रीफिंग की।
सीएम धोती-कुर्ता और साफा पहने कैबिनेट बैठक में शामिल होने पहुंचे।
सीएम धोती-कुर्ता और साफा पहने कैबिनेट बैठक में शामिल होने पहुंचे।
इंदौर जू पहुंचे सीएम डॉ. मोहन यादव ने पैरेट को हाथ पर बैठाकर खाना खिलाया।
इंदौर जू पहुंचे सीएम डॉ. मोहन यादव ने पैरेट को हाथ पर बैठाकर खाना खिलाया।
सीएम डॉ. मोहन यादव ने लालबाग में जीर्णोद्धार के कार्यों का भूमिपूजन किया।
सीएम डॉ. मोहन यादव ने लालबाग में जीर्णोद्धार के कार्यों का भूमिपूजन किया

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed


Notice: ob_end_flush(): failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home2/lokvarta/public_html/wp-includes/functions.php on line 5481