महाकाल मंदिर परिसर में लगी आग

0
Spread the love

उज्जैन में महाकाल मंदिर परिसर में कंट्रोल रूम की छत पर आग लग गई। इससे पॉल्यूशन कंट्रोल बोर्ड के एयर क्वालिटी मैनेजमेंट सिस्टम की बैटरियां जल गईं। दूर से ही धुआं और आग की लपटें दिखाई दे रही थी। आग लगने के बाद मंदिर में भक्तों का प्रवेश रोकना पड़ा।

घटना मंदिर के गेट नंबर 1 पर स्थित अवंतिका गेट के कंट्रोल रूम की छत पर हुई। सूचना मिलते ही दमकलें मौके पर पहुंची। कुछ ही देर बाद ही आग पर काबू पा लिया गया। फिलहाल बैटरी में आग लगने का कारण स्पष्ट नहीं हो पाया है। जांच के बाद ही पता चल सकेगा। आग पर काबू पाने के बाद मंदिर के गेट को दोबारा खोल दिया गया।

कलेक्टर-एसपी भी मौके पर पहुंचे आग लगने की सूचना मिलते ही कलेक्टर रोशन सिंह, महाकाल मंदिर प्रशासक प्रथम कौशिक, उज्जैन एसपी प्रदीप शर्मा, नगर निगम कमिश्नर आशीष पाठक सहित अधिकारी मौके पर पहुंचे।

देखिए तस्वीरें

मंदिर की छत पर पॉल्यूशन कंट्रोल बोर्ड के एयर क्वालिटी मैनेजमेंट सिस्टम की बैटरी लगी थी।
मंदिर की छत पर पॉल्यूशन कंट्रोल बोर्ड के एयर क्वालिटी मैनेजमेंट सिस्टम की बैटरी लगी थी।
महाकाल मंदिर के पास ही स्थित फैसिलिटी सेंटर की छत पर लगी बैटरियों में आग भड़क गई।
महाकाल मंदिर के पास ही स्थित फैसिलिटी सेंटर की छत पर लगी बैटरियों में आग भड़क गई।
महाकाल मंदिर की छत पर लगा सोलर पैनल का कंट्रोल और बैटरी पूरी तरह जल गई।
महाकाल मंदिर की छत पर लगा सोलर पैनल का कंट्रोल और बैटरी पूरी तरह जल गई।
सूचना मिलते ही मौके पर दमकलें पहुंची और आग बुझाने की कोशिश शुरू की गई।
सूचना मिलते ही मौके पर दमकलें पहुंची और आग बुझाने की कोशिश शुरू की गई।
आग पर काबू पाने के बाद वहां से बैटिरियों और जले सामान को बाहर निकाला गया।
आग पर काबू पाने के बाद वहां से बैटिरियों और जले सामान को बाहर निकाला गया।

आग में किसी जनहानि की सूचना नहीं महाकाल मंदिर प्रशासक प्रथम कौशिक ने बताया, कंट्रोल रूम की छत पर पॉल्यूशन कंट्रोल बोर्ड के एयर क्वालिटी मैनेजमेंट सिस्टम की बैटरी में आग लगी थी, जिस पर तत्काल काबू पा लिया गया। इस घटना में किसी प्रकार की जनहानि की सूचना नहीं है, केवल बैटरियों का ही नुकसान पहुंचा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Notice: ob_end_flush(): failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home2/lokvarta/public_html/wp-includes/functions.php on line 5481