भोपाल-ग्वालियर में बारिश
मध्यप्रदेश में सोमवार को एक बार फिर मौसम बदला है। भोपाल, ग्वालियर-शाजापुर में बारिश हुई। इससे पहले बीते 24 घंटे में 50 से ज्यादा शहरों-कस्बों में पानी गिर चुका है। रविवार को इंदौर में रिकॉर्ड पौने 3 इंच बारिश हुई जबकि भोपाल समेत कई जिलों में ओले गिरे।
उज्जैन, जबलपुर के साथ ही प्रदेश के पूर्वी हिस्से के अमरकंटक, पुष्पराजगढ़, करंजिया, अमरवाड़ा, मेहदवानी, नैनपुर, अमरपुर, बैहर, मलाजखंड, हटा, वेंकटनगर, मोहखेड़ा, तेंदुखेड़ा, बुढ़ार, डिंडौरी, अनूपपुर, किरनापुर, बेनीबारी, तिरोदी, बटियागढ़, पांढुर्णा, चांद, सिहोरा, शहडोल, गाडरवाड़ा, पथरिया, धरोना, मंझौली, जैतपुर, बिछुआ, चुरहट, अमनगंज, पटेरा, बिरसा, गढ़कोटा में बारिश हुई है।
इसी तरह पश्चिमी हिस्से के गरोठ, शामगढ़, बड़ौद, शाजापुर, हातोद, खंडवा, शुजालपुर, हाटपिपल्या, पचोर, नया हरसूद, देवास, माकड़ौन, आगर-मालवा, इछावर, उदनानगर, कालापीपल, सोनकच्छ, पुनासा डैम, बड़वाह, सारंगपुर, मुलताई, खिरकिया, मोहन बड़ोदिया, कन्नौद, बरेली, गुलाना, सतवास, सुसनेर, बागली, आष्टा, हरदा, जावर, घटिया, टिरमनी, रेहटी, चिचौली, खालवा, सुवासरा, बुधनी, नलखेड़ा, खातेगांव, जीरापुर, खिलचीपुर, नर्मदापुरम, बैतूल, श्यामपुर, सीहोर, विदिशा में भी कहीं तेज तो कहीं हल्की बारिश हुई।
ग्वालियर-चंबल में ओले गिरने का अलर्ट, भोपाल समेत 24 जिलों में बारिश का अनुमान अगले कुछ घंटे के अंदर ग्वालियर-चंबल संभाग में ओले गिरने का अलर्ट है। इनमें मुरैना, गुना, विदिशा, ग्वालियर, शिवपुरी जिले के साथ पन्ना भी शामिल हैं। यहां गरज-चमक के साथ आकाशीय बिजली भी गिर सकती है। साथ ही 60 किमी प्रतिघंटा की रफ्तार से आंधी भी चल सकती है। इसी तरह श्योपुर, भिंड, अशोकनगर, विदिशा, राजगढ़, आगर-मालवा, शाजापुर, खंडवा, छतरपुर, सतना, मैहर में हल्की बारिश हो सकती है। कटनी, सिवनी, मंडला, उमरिया, शहडोल, भोपाल, छिंदवाड़ा और रीवा जिलों में भी मौसम बदला रहेगा।
इंदौर में 111 किमी प्रतिघंटा की रफ्तार से चली आंधी, सिंगरौली में 80 रही स्पीड रविवार को इंदौर में रिकॉर्ड 111 किमी प्रतिघंटा की रफ्तार से आंधी चली। मौसम विभाग के अनुसार, सिंगरौली में 80 किमी, सीहोर में 78 किमी, हरदा में 74 किमी, आगर-मालवा में 69 किमी, भोपाल एयरपोर्ट के आसपास 65 किमी, उज्जैन में 58 किमी, बैतूल-शाजापुर में 49 किमी, पचमढ़ी-सिवनी में 41 किमी, छिंदवाड़ा में 39 किमी, नरसिंहपुर-सागर में 37 किमी, राजगढ़ में 36 किमी, अनूपपुर में 34 किमी, मंडला में 30 किमी और नीमच में 28 किमी प्रतिघंटा हवा की रफ्तार दर्ज की गई।
देखिए बारिश की तस्वीरें…


इस वजह से ऐसा मौसम सीनियर मौसम वैज्ञानिक डॉ. अरुण शर्मा ने बताया कि वेस्टर्न डिस्टरबेंस (पश्चिमी विक्षोभ), साइक्लोनिक सर्कुलेशन और टर्फ की वजह से पूरे प्रदेश में मौसम बदला हुआ है। सोमवार को कुछ जिलों में ओले गिरने का अलर्ट है। कहीं-कहीं हवा की रफ्तार 50 से 60 किमी प्रतिघंटा तक रह सकती है।
