मंत्री का पार्क में कब्जा और पुलिस को धमकी:पार्क के गेट पर लगाई है होमगार्ड की ड्यूटी, ताकि कोई बाहरी अंदर न जा सके

0
Spread the love

रविवार को स्वास्थ्य राज्यमंत्री नरेंद्र शिवाजी पटेल द्वारा गुलमोहर के जी 3 सेक्टर के सार्वजनिक पार्क में कब्जा करने का मामला सामने आया था। उनके द्वारा पार्क में बैनर लगाए गए थे और पार्क के अंदर ही गाड़ियां खड़ी की जा रही थी। जिसके बाद सोमवार को प्रकाशित समाचार पत्र में दैनिक भास्कर ने इस मुद्दे को प्रमुखता के साथ उठाया था।

जिसके बाद मंत्री ने अपने बैनर तो उतरवा दिए हैं, लेकिन उनके द्वारा गाड़ियां अभी भी खड़ी कर कब्जा नहीं हटाया गया है। सोमवार को दैनिक भास्कर रिपोर्टर ने मौके पर जाकर देखा तो पार्क के अंदर मंत्री के लोग गाड़ियां खड़ी करके बैठे हुए थे और पार्क के गेट को अंदर से बंद कर रखा था। मंत्री ने पार्क के गेट पर एक होमगार्ड की ड्यूटी लगा रखी है, जिससे कोई बाहरी व्यक्ति पार्क के अंदर नहीं जा सके।

सीसीटीवी फुटेज के आधार पर कार्रवाई करने को कहा

मप्र मानव अधिकार आयोग ने मंत्री शिवाजी पटेल से जुड़े दो मामलों में संज्ञान लिया है। आयोग ने मंत्री द्वारा पुलिसवालों को धमकी, बेटे अभिज्ञान की गुंडागर्दी और 4 पुलिसकर्मी को सस्पेंड के मामले में पुलिस कमिश्नर से 15 दिनों में जवाब मांगा है। आयोग ने शाहपुरा थाने के सीसीटीवी फुटेज और पीड़ितों की एमएलसी रिपोर्ट के आधार पर कार्रवाई करने के आदेश दिए है। इधर गुलमोहर के जी-3 सेक्टर के सार्वजनिक पार्क में मंत्री के कब्जे के मामले में पुलिस कमिश्नर और नगर निगम से 15 दिनों में जवाब मांगा है। आयोग ने कहा है कि पार्क में मंत्री द्वारा गाड़ी न पार्क की जाए। साथ ही रहवासियों को पार्क में जाने दिया जाए।

वीडी बोले- ​किसी को भी गुंडागर्दी का अधिकार नहीं…

स्वास्थ्य राज्यमंत्री नरेंद्र शिवाजी पटेल के बेटे अभिज्ञान की गुंडागर्दी पर प्रदेश भाजपा अध्यक्ष वीडी शर्मा ने कड़ा बयान दिया है। सोमवार को मीडिया से चर्चा में शर्मा ने कहा कि-‘गुंडागर्दी करने का अधिकार, किसी को नहीं है, मुझे भी नहीं है। जो दोषी होगा उसके खिलाफ कार्रवाई होगी। इस बात की चर्चा है कि जल्द ही पटेल को लेकर भाजपा संगठन कोई कड़ा निर्णय लेगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed


Notice: ob_end_flush(): failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home2/lokvarta/public_html/wp-includes/functions.php on line 5481