जवाहरलाल इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नालॉजी बोरावां में माईक्रोसॉफ्ट एवं आईसेक्ट यूनिवर्सिटी भोपाल के सहयोग से इंजीनियरिंग की छात्राओं की 2 माह की विशेष ट्रेनिंग का हुआ शुभारंभ

0
Spread the love
जवाहरलाल इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नालॉजी बोरावां में
माईक्रोसॉफ्ट एवं आईसेक्ट यूनिवर्सिटी भोपाल के सहयोग से
इंजीनियरिंग की छात्राओं की 2 माह की विशेष ट्रेनिंग का हुआ शुभारंभ
खरगोन/17 मार्च 2024/, जवाहरलाल इंस्टीटयूट ऑफ टेक्नालॉजी बोरावां में शुक्रवार 15 मार्च को माईक्रोसॉफ्ट क्लाउड कम्प्यूटिंग अजूरे स्कीलिंग ट्रªेनिंग प्रोग्राम का उद्घाटन हुआ । यह ट्रेनिंग प्रोग्राम माईक्रोसॉफ्ट कंपनी द्वारा प्रदत्त सीएसआर एक्टीविटी के अंतर्गत आईसेक्ट यूनिवर्सिटी भोपाल के सहयोग से संचालित किया जा रहा है । इस ट्रेनिंग के उद्घाटन अवसर पर स्कोप ग्लोबल स्कील यूनिवर्सिटी भोपाल की डीन एवं प्रोफेसर डॉ. प्रीति माहेश्वरी, आईसेक्ट यूनिवर्सिटी भोपाल से कनिका शाक्य एवं आस्था कुलश्रेष्ठ उपस्थित थी । डॉ.  महेश्वरी ने जानकारी देते हुए बताया की उपरोक्त ट्रेनिंग संस्था की 50 छात्राओ को पुर्णतः निःशुल्क प्रदान की जाएगी । जिसके पश्चात् छात्राओ का एक असेसमेंट टेस्ट होगा एवं सफलतापूर्वक टेस्ट पूरा करने पर छात्राओ को माईक्रोसॉफ्ट एवं स्कील इण्डिया के सौजन्य से प्रमाण पत्र प्रदान किये जाएगे। माईक्रोसॉफ्ट कि सीएसआर एक्टीविटी का मुख्य उद्देश्य छात्राओ को वर्तमान की टेªडिंग टेक्नालॉजी के क्षेत्र में जागरूक करना हैं। डॉ. माहेश्वरी ने आगे बताया कि  भविष्य में इस क्षेत्र मे छात्राओं को रोजगार के लिए भी सहायता प्रदान की जाएगी ।
जेआयटी बोरावां के माईक्रोसॉफ्ट क्लाउड कम्प्यूटिंग ट्रेनिंग प्रोग्राम के हेड प्रो. नितिन नामदेव ने जानकारी देते हुए बताया कि यह ट्रेनिंग बी.टेक. की छात्राओं के लिए उनके कॅरियर निर्माण में तकनीकी रूप से मददगार होगी एवं उन्हें बेहतर रोजगार के अवसर प्राप्त होंगे। दो महीने तक चलने वाली यह ट्रेनिंग प्रो. देवेन्द्र सिंह कौशल एवं प्रो. मनोज सोनी द्वारा प्रदान की जाएगी।
संस्था के प्राचार्य डॉ. अतुल उपाध्याय एवं डीन एकेडमिक डॉ. सुनील सुगंधी ने आईसेक्ट यूनिवर्सिटी भोपाल का आभार व्यक्त किया । उद्घाटन समारोह के उपरांत सभी प्रतिभागियो को किट वितरण किया गया एवं फीता काटकर कम्प्यूटर लैब का उद्घाटन किया गया। इस कार्यक्रम में प्रो. कमलेश पाटीदार, प्रो. विनय देऊलकर, प्रो. गणेश मुकाती, डॉ. मनीष देशमुख , प्रो. लवकेश पाटीदार एवं प्रो. कपिल शाह उपस्थित थे।

मीडिया प्रभारी

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *


Notice: ob_end_flush(): failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home2/lokvarta/public_html/wp-includes/functions.php on line 5481