भाजपा प्रदेश अध्यक्ष और प्रदेश संगठन महामंत्री ने जताया शोक
भोपाल, 26/11/2024। भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष व सांसद श्री विष्णुदत्त शर्मा एवं प्रदेश संगठन महामंत्री श्री हितानंद जी ने भारत के प्रसिद्ध उद्योगपति एस्सार गु्रप के को-फाउंडर श्री शशिकांत रूइया के निधन पर शोक व्यक्त किया है।
भाजपा प्रदेश अध्यक्ष श्री विष्णुदत्त शर्मा ने कहा कि भारत के प्रसिद्ध उद्योगपति एस्सार ग्रुप के को-फाउंडर श्री शशिकांत रूइया का निधन उद्योग जगत के लिए बड़ी क्षति है। श्री शर्मा ने ईश्वर से दिवंगत आत्मा को अपने श्रीचरणों में स्थान देने एवं परिजनों को इस दुख को सहन करने की शक्ति प्रदान करने की प्रार्थना की है।
