भाजपा प्रदेश संगठन महामंत्री श्री हितानंद जी ने जबलपुर संभागीय कार्यालय में संविधान दिवस पर आयोजित कार्यक्रम एवं मंडला के निवास मण्डल के प्रमुख कार्यकर्ताओं की बैठक को किया संबोधित

0
Spread the love

-कांग्रेस ने संविधान का गला घोंटकर आपातकाल लगाया और चुनी हुई सरकारें गिराई
-प्रधानमंत्री जी के नेतृत्व में भाजपा सरकार बाबा साहब के सपने को चरितार्थ कर रही है
-श्री हितानंद जी
जबलपुर, 26/11/2024। भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश संगठन महामंत्री श्री हितानंद जी ने संविधान दिवस पर मंगलवार को जबलपुर के रानीताल स्थित संभागीय कार्यालय में आयोजित कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कहा कि कांग्रेस सरकार ने संविधान का गला घोंटकर देश में आपातकाल लगाया और कई राज्यों की चुनी हुई सरकारों को गिराया। प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी जी के नेतृत्व में भाजपा सरकार बाबा साहेब के सपने का चरितार्थ करने का कार्य कर रही है। भाजपा प्रदेश संगठन महामंत्री श्री हितानंद जी ने इसके पश्चात मंडला जिले के निवास मंडल के प्रमुख कार्यकर्ताओं की बैठक को भी संबोधित किया। जबलपुर में विधायक श्री अभिलाष पाण्डे, जिलाध्यक्ष श्री प्रभात साहू एवं मंडला बैठक में प्रदेश कोषाध्यक्ष श्री अखिलेश जैन सहित जिला पदाधिकारी, कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश संगठन महामंत्री श्री हितानंद जी ने कहा कि प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी जी की सोच यह है कि प्रत्येक कार्यकर्ता, देश का हर व्यक्ति संविधान का अध्ययन करें, उसे जानें और इसकी भावना को समझें। संविधान के निर्माण के लिए 6 दिसंबर, 1946 को देश के प्रबुद्धजनों की एक समिति बनाई गई और संविधान निर्माण के प्रयास शुरू हुए। 26 नवंबर 1949 को संविधान तैयार हुआ और इसके प्रस्ताव को स्वीकार किया गया। इसके बाद 26 जनवरी 1950 को इसे लागू किया गया। इसके दशकों बाद 26 नवंबर 2015 को प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी ने संविधान दिवस मनाने की शुरुआत की।
भाजपा की सरकारें बाबा साहेब के बनाए संविधान के अनुरूप कार्य कर रही हैं
भाजपा प्रदेश संगठन महामंत्री श्री हितानंद जी ने कहा कि संविधान निर्माता बाबा साहेब भीमराव अंबेडकर ने कहा था कि यह सिर्फ कानून की किताब नहीं है और न ही सिर्फ वकीलों के मार्गदर्शन के लिए है। यह समाज के विकास तथा मानवता को न्याय और सम्मान दिलाने के लिए है। प्रधानंत्री श्री नरेन्द्र मोदी जी के नेतृत्व में केंद्र, मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के नेतृत्व में मध्यप्रदेश की भाजपा सरकार के साथ देश भर में जिन-जिन राज्यों में भाजपा की सरकारें हैं सभी सरकारें बाबा साहेब के बनाए संविधान के अनुरूप कार्य कर रही हैं। बाबा साहेब से जिन उद्देश्यों के लिए संविधान बनाया है, भाजपा सरकारें उसे चरितार्थ करने का कार्य कर रही हैं। धारा-370 और 35-ए इस देश के अनुकूल नहीं थी, प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी जी ने संवैधानिक तरीके से उन्हें हटा दिया। आज संविधान दिवस पर पार्टी कार्यकर्ता इसके लिए काम करने का संकल्प लें और संवैधानिक अधिकार ही नहीं कर्त्तव्यों को भी आत्मसात करें। देश तेजी से आगे बढ़े, इसके लिए एकजुटता जरूरी है। इसलिए पार्टी कार्यकर्ता संविधान की मूल भावना को समझें और उसे समाज के प्रत्येक वर्ग तक प्रसारित करें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *


Notice: ob_end_flush(): failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home2/lokvarta/public_html/wp-includes/functions.php on line 5481