संगठन पर्व को लेकर भाजपा प्रदेश कार्यालय में 27 नवंबर को कार्यशाला आयोजित होगी

0
Spread the love

भोपाल, 26/11/2024। भारतीय जनता पार्टी संगठन पर्व को लेकर भाजपा प्रदेश कार्यालय में 27 नवंबर को दोपहर 3 बजे कार्यशाला आयोजित की गयी है।
भाजपा के प्रदेश महामंत्री व विधायक श्री भगवानदास सबनानी ने बताया कि कार्यशाला को पार्टी के राष्ट्रीय सह संगठन महामंत्री श्री शिवप्रकाश जी, पार्टी की राष्ट्रीय उपाध्यक्ष सुश्री सरोज पाण्डे, प्रदेश अध्यक्ष व सांसद श्री विष्णुदत्त शर्मा, क्षेत्रीय संगठन महामंत्री श्री अजय जामवाल, प्रदेश प्रभारी डॉ. महेन्द्र सिंह एवं प्रदेश संगठन महामंत्री श्री हितानंद जी संबोधित करेंगे। कार्यशाला में प्रदेश कोर कमेटी, पार्टी के प्रदेश पदाधिकारी, संभाग प्रभारी, लोकसभा एवं राज्यसभा सांसद, विधायक, जिला अध्यक्ष, जिला प्रभारी, महापौर/नेता प्रतिपक्ष, जिला पंचायत अध्यक्ष/उपाध्यक्ष, मोर्चा प्रदेश अध्यक्ष व महामंत्री, प्रदेश निर्वाचन टोली, प्रदेश सक्रिय सदस्यता टोली, जिला निर्वाचन टोली, बूथ प्रबंधन जिला प्रभारी उपस्थित रहेंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *


Notice: ob_end_flush(): failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home2/lokvarta/public_html/wp-includes/functions.php on line 5481