भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश महामंत्री व विधायक श्री भगवानदास सबनानी ने प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष जीतू पटवारी की पत्रकार-वार्ता पर दी प्रतिक्रिया

0
Spread the love

– कांग्रेस के किसान विरोधी चरित्र के लिए 15 दिन का प्रायश्चित करें जीतू पटवारी
– कांग्रेस का मूल चरित्र ही किसान और विकास विरोधी है
– कांग्रेस ने प्रदेश को बीमारू बनाया, मुख्यमंत्री जी स्वर्णिम प्रदेश बनाने के लिए विदेश गए
– श्री भगवानदास सबनानी
भोपाल, 26/11/2024। भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश महामंत्री व विधायक श्री भगवानदास सबनानी ने कांग्रेस अध्यक्ष जीतू पटवारी की पत्रकार-वार्ता पर प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि कांग्रेस पार्टी के किसान विरोधी चरित्र के लिए जीतू पटवारी को 15 दिन का प्रायश्चित करना चाहिए। कांग्रेस का मूल चरित्र ही किसान और विकास विरोधी है। जीतू पटवारी को याद होना चाहिए, कि विकास की राह पर तेजी से बढ़ रहे जिस मध्यप्रदेश को लेकर वे अनर्गल प्रलाप कर रहे हैं, उस प्रदेश को तो उनकी कांग्रेस सरकार ने बीमारू राज्य बना दिया था। सुर्खियों में आने और प्रासंगिक बने रहने के साथ अपने नाकारा नेतृत्व को छिपाने के लिए जीतू पटवारी इस तरह का कुत्सित प्रयास कर रहे हैं। जब-जब किसानों के हितों में निर्णय लिए गए हैं, भाजपा सरकारों ने ही लिया है। मध्यप्रदेश की भाजपा सरकार ने किसानों को जीरो प्रतिशत ब्याज दर पर ऋण उपलब्ध कराने के साथ सिंचाई का रकबा बढ़ाकर सिंचाई के लिए 24 घंटे बिजली उपलब्ध करा रही है।
भाजपा के शासन में किसान खुशहाल है, कांग्रेस शासित राज्यों में बदहाल
भाजपा प्रदेश महामंत्री व विधायक श्री भगवानदास सबनानी ने कहा कि किसानों को लेकर घड़ियाली आंसू बहाने वाले जीतू पटवारी और उनके पार्टी के नेताओं को यह पता होना चाहिए कि दिग्विजय सिंह के शासनकाल में बैतूल जिले के मुलताई में खाद की मांग करने वाले निहत्थे किसानों को गोलियों से भून दिया गया था। दिग्विजय सिंह हों या किसान कर्जमाफी के नाम पर किसानों से धोखाधड़ी करने वाले कमलनाथ, जब भी कांग्रेस सत्ता में आई है किसानों के साथ धोखा ही किया है। मध्यप्रदेश ही नहीं, देश के जिन-जिन राज्यों में कांग्रेस की सरकारें हैं या रही हैं, वहां का किसान बदहाली में रहा और आत्महत्या करने को मजबूर हुआ। मध्यप्रदेश में भाजपा सरकार में किसान पूरी तरह से खुशहाल हैं और भाजपा सरकार खेती को लाभ का धंधा बनाने के लिए लगातार प्रयास कर रही है।
किसानों को आर्थिक सशक्त बनाने का कार्य कर रही भाजपा सरकार
भाजपा प्रदेश महामंत्री व विधायक श्री भगवानदास सबनानी ने कहा कि प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी जी के नेतृत्व में किसानों को आर्थिक सशक्तिकरण का कार्य किया जा रहा है। प्रधानमंत्री जी ने प्रति वर्ष 6 हजार रूपए हर किसान को पीएम किसान सम्मान निधि प्रदान कर रहे हैं। मध्यप्रदेश की भाजपा सरकार भी प्रदेश के 80 लाख से अधिक किसानों को मुख्यमंत्री किसान कल्याण निधि के रूप में दे रही है। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के नेतृत्व में किसानों को सोयाबीन का समर्थन मूल्य भी मिल रहा है और केंद्र सरकार अब आलू-प्याज और टमाटर का भी मॉडल रेट तय करने की दिशा में आगे बढ़ चुकी है, ताकि किसानों को नुकसान नहीं उठाना पड़े। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव विदेश यात्रा के माध्यम से उस प्रदेश को स्वर्णिम प्रदेश बनाने की दिशा में आगे बढ़ रहे हैं, जिसे आपके राज ने बीमारू राज्य बना दिया था। हां विदेश में सैर सपाटा करने आपकी पार्टी का कौन नेता जाता है सारे देश को पता है। किसानों ने केंद्र में फिर मोदी सरकार और हरियाणा व महाराष्ट्र में फिर भाजपा गठबंधन को बहुमत देकर साफ बता दिया है कि किसानों का विश्वास अब सिर्फ भाजपा के साथ है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *


Notice: ob_end_flush(): failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home2/lokvarta/public_html/wp-includes/functions.php on line 5481