अवैध हथियारों की तस्करी के मामले में पूर्व से गिरफ्तारशुदा आरोपी के मेमो के आधार पर अन्य दो आरोपी देशी पिस्टल एवं जिंदा कारतूस के साथ गिरफ्तार
गिरफ्तार आरोपीगण किसी घटना करने को अंजाम देने की फिराक में रखे थे अवैध हथियार
• आरोपीगण के विरूद्ध धारा 25(1-ए) आर्म्स एक्ट पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया ।
• आरोपीगण से पिस्टल खरीदने बेचने के संबंध में विस्तृत पूछताछ जारी है ।
शहर में अपराध व अपराधियों पर नियंत्रण हेतु पुलिस आयुक्त भोपाल श्री हरिनारायणाचारी मिश्र एवं अतिरिक्त पुलिस आयुक्त भोपाल श्री पकंज श्रीवास्तव द्वारा आरोपियों की धरपकड़ पर कार्यवाही के लिए निर्देशित किया गया है।
उक्त निर्देशों के अनुक्रम में पुलिस उपायुक्त अपराध श्री अखिल पटेल एवं अति पुलिस उपायुक्त अपराध श्री शैलेन्द्र सिंह चौहान, सहायक पुलिस आयुक्त अपराध श्री मुख्तार कुरैशी के मार्गदर्शन में थाना प्रभारी थाना क्राइम ब्रांच अशोक मरावी व उनकी टीम को आर्म्स एक्ट के आरोपियों की तलाश पतारसी में लगाया था ।
थाना क्राइम ब्रांच भोपाल ने पूर्व में आरोपी यासिन मलिक उर्फ शोवी पिता मुख्तार मलिक उम्र 22 साल निवासी फ्लेट न. 501 बी.डी.ए. कालोनी प्राईम हाईट्स मल्टी कोहेफिजा भोपाल को एक देशी पिस्टल एवं दो जिंदा राउंड के साथ गिरफ्तार कर 25(1-ए) आर्म्स एक्ट का अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया था।
आरोपी यासीन ने पीआर पर मेमो में बताया कि करीब दो से तीन माह पहले अरीब निवासी जहांगीराबाद से एक पिस्टल एवं दो राउण्ड खरीदे थे । आरोपी यासीन के मेमो के आधार पर संदेही अरीब मोहम्मद खान पिता खालिद मोहम्मद खान उम्र 22 वर्ष निवासी जिसीं जहांगीराबाद भोपाल को पुलिस अभिरक्षा में लेकर हिकमत अमली से अपराध सदर में पूछताछ किया तो संदेही अरीब ने जुर्म करना स्वीकार किया ।
बाद आरोपी अरीब को विधिवत गिरफ्तार कर पूछताछ कर मेमो लेख किया जिसमे आरोपी अरीब ने बताया कि एक पिस्टल व एक कारतूस उसने सोहेल निवासी न्यू सुभाष नगर को बेचा था । आरोपी अरीब के मेमो के आधार पर संदेही सोहेल खान पिता शकील खान उम्र 21 वर्ष निवासी नियर केपीटल पेट्रोल पंप न्यू सुभाष नगर ऐशबाग भोपाल को पुलिस अभिरक्षा में लेकर पूछताछ की तो संदेही सोहेल खान ने आरोपी अरीब से पिस्टल एवं एक जिंदा राउण्ड खरीदना स्वीकार किया । जो सोहेल की नीले रंग की एक्टिवा से एक देशी पिस्टल एवं एक जिंदा राउंड विधिवत जप्त किया गया । गिरफ्तार आरोपियों से पिस्टल खरीदने बेचने के संबंध में विस्तृत पूछताछ जारी है ।
गिरफ्तार आरोपी की जानकारी:-
क्र नाम पता आरोपी शैक्षणिक योग्यता आपराधिक रिकार्ड-
01 यासिन मलिक उर्फ शोवी पिता मुख्तार मलिक उम्र 22 साल निवासी फ्लेट न. 501 बी.डी.ए. कालोनी प्राईम हाईट्स मल्टी कोहेफिजा भोपाल बी कॉम तृतीय वर्ष 01.918/2022 धारा 294,323,34,365,506 IPC PIPLANI
02.110/2023धारा 294,323,34,365,506 IPC KOHEPHIZA
03.005/23धाराCr107,cr116(3),cr151cr KOHEPHIZA
04.278/2023धारा 307,34,450,506 IPC TALAIYA
05.388/24धारा 294.,323,506 भादवि TALAIYA
06.86/24धारा 294,323,506,147 भादवि RATIBARH
07.920/22धारा294,323,506,34 भादवि पिपलानी
08.837/22 धारा 279,285.34.341 भादवि MV act पिपलानी
09.96/2024 धारा 308,336,341,34,506 IPC RATIBARH
02 अरीब मोहम्मद खान पिता खालिद मोहम्मद खान उम्र 25 साल निवासी म.न. 22 तिजारन लेन जिंसी जहांगीराबाद भोपाल बी कॉम तृतीय वर्ष आईसीजेएस से रिकार्ड प्राप्त किया जा रहा है।
03 सोहेल खान पिता शकील खान उम्र 21 साल निवासी म.न. बी 3 न्यू सुभाष नगर नियर केपीटल पेट्रोल पंप ऐशबाग भोपाल 12 आईसीजेएस से रिकार्ड प्राप्त किया जा रहा है
सराहनीय भूमिका- निरी. सुनील मैहर, सउनि जुबेर अहमद, प्र आर दिलीप बाक्सर, आर सुनील सिंह, आर यासीर खान।
