हम आपको बता रहे हैं भोपाल शहर में आज कहां-क्या हो रहा है। यहां हर वो जानकारी होगी, जो आपके काम आएगी। संगीत-संस्कृति, आर्ट, ड्रामा के इवेंट्स से लेकर मौसम, सिटी ट्रैफिक, बिजली-पानी की सप्लाई से जुड़ा हर अपडेट मिलेगा।
सुविधाएं जो आपसे जुड़ी हैं
इन इलाकों में बिजली कटौती होगी
सुबह 9 से दोपहर 3 बजे तक ओम नगर, प्रतीक नगर एवं आसपास के इलाके।
सुबह 9 से दोपहर 2 बजे तक सीई कॉलोनी, नीम रोड, जिंसी, बैंक कॉलोनी एवं आसपास के क्षेत्र।
सुबह 10 से दोपहर 2 बजे तक लक्ष्मी परिसर, तिलक नगर, डीके कॉटेज एवं आसपास।
सुबह 10 से दोपहर 3 बजे तक ईदगाह हिल्स, टीबी हॉस्पिटल, ईएमआरआई, बीडीए कॉलोनी, पुलिस कॉलोनी, इंद्रा विहार, पंचवटी एवं आसपास।
भोपाल-बिलासपुर व रीवा-बिलासपुर सहित 20 ट्रेने निरस्त
अगर आप 22 नवंबर से 2 दिसंबर के बीच रेल यात्रा करने जा रहे है तो यह खबर आपके लिए है, क्योंकि दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे के बिलासपुर मंडल में नौराजाबाद रेलवे स्टेशन पर रेलवे का मेंटेनेंस कार्य होना है, जिसके चलते रेलवे ने 20 ट्रेनों के निरस्त और 2 ट्रेनों के रूट को डायवर्ट किया है।
आर्ट/कल्चर/ऐग्जीबिशन/ सभा
एनसीसी का स्थापना दिवस
राष्ट्रीय कैडेट कोर (एनसीसी) का 76वां स्थापना दिवस आज मनेगा।
शौर्य स्मारक पर सुबह 9.15 बजे कार्यक्रम होगा।
स्कूल शिक्षा एवं परिवहन मंत्री उदय प्रताप सिंह मुख्य अतिथि रहेंगे।
हस्त शिल्प मेला
‘नाबार्ड’ ग्रामीण सेलिब्रेटिंग डेवपलमेंट कार्यक्रम के तहत हस्तशिल्प उत्पादों की प्रदर्शनी लग रही है।
यह प्रदर्शनी 27 नवंबर तक भोपाल हाट परिसर में लगी रहेगी।
यहां पारंपरिक स्वादिष्ट खाद उत्पाद और कई तरह की प्रतियोगिताएं, म्यूजिकल कार्यक्रम भी हो रहे हैं।
सुबह 11 बजे से रात 10 बजे तक प्रदर्शनी चल रही है।
भोपाल उत्सव मेला
टीटी नगर दशहरा मैदान में भोपाल उत्सव मेला शुरू हो गया है।
मेले में फर्नीचर, इलेक्ट्रॉनिक, ऑटो मोबाइल, घरेलू उपकरण, हैंडलूम के स्टॉल्स है।