अब सीधे डीबी सिटी जा सकेंगे मेट्रो यात्री

0
Spread the love

डीबी सिटी मेट्रो रेल स्टेशन का दूसरा एंट्री-एग्जिट पॉइंट जल्द ही बनकर तैयार हो जाएगा। इसे स्टेशन की विपरीत दिशा में सड़क के दूसरी ओर (डीबी सिटी मॉल तरफ) बनाया जा रहा है। स्टेशन और एंट्री-एग्जिट बिल्डिंग को फुट ओवरब्रिज (एफओबी) से जोड़ा जा रहा है। मेट्रो स्टेशन जाने या इससे बाहर निकलने के लिए यात्रियों को इस एफओबी से होकर गुजरना पड़ेगा।

करीब 20 मीटर लंबा ये एफओबी जीजी फ्लाईओवर से डेढ़ मीटर नीचे और सड़क से करीब 7 मीटर ऊपर बनाया जा रहा है। मेट्रो स्टेशन की एंट्री-एग्जिट बनाने के लिए सुभाष नगर और रानी कमलापति स्टेशन पर भी एफओबी बनाए जा रहे हैं। लेकिन डीबी सिटी मॉल स्टेशन पर एक बड़ी तकनीकी परेशानी जीजी फ्लाई ओवर भी थी।

20 मीटर लंबा एफओबी... जीजी फ्लाईओवर से डेढ़ मीटर नीचे और सड़क से करीब 7 मीटर ऊपर बन रहा

काम में तेजी... स्टेशन का एंट्री-एग्जिट पॉइंट जल्द बनकर हो जाएगा तैयार, इसी से जुड़ेगा एफओबी

सुभाष नगर और आरकेएमपी से अलग

1 मेट्रो इंजीनियर्स को फ्लाई ओवर और मुख्य सड़क के बीच में यह एफओबी बनाना था। यह ध्यान रखना था कि सड़क से गुजरने वाले बड़े वाहन इस एफओबी से न टकराएं। साथ ही जीजी फ्लाईओवर से भी पर्याप्त अंतर हो।

2 सुभाष नगर स्टेशन के पास सड़क के एक छोर से दूसरे छोर को एफओबी से ही जोड़ा गया है। यहां इसे बनाना इतना मुश्किल इसलिए नहीं था, क्योंकि यहां तकरीबन उसी ऊंचाई से कोई फ्लाईओवर नहीं गुजर रहा है।

3 रानी कमलापति स्टेशन के बाहर जीजी फ्लाईओवर तो है लेकिन यहां मेट्रो स्टेशन से आरकेएमपी को फुट ओवर ब्रिज से जोड़ा जा रहा है। इसलिए एफओबी रेलवे स्टेशन परिसर में बनेगा, मुख्य सड़क की ओर नहीं।

जनवरी में भोपाल आ सकती है आरडीएसओ की टीम

रिचर्स डिजाइन एंड स्टैंडर्ड ऑर्गनाइजेशन (आरडीएसओ) रेलवे की एक संस्था है। इसका मुख्यालय लखनऊ (उप्र) में है। किसी भी शहर में मेट्रो चलाने से पहले कमिश्नर मेट्रो रेल सेफ्टी टीम निरीक्षण करती है। यह आरडीएसओ की रिपोर्ट देखती है। जनवरी में आरडीएसओ टीम भोपाल आ सकती है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *


Notice: ob_end_flush(): failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home2/lokvarta/public_html/wp-includes/functions.php on line 5481