थाना रातीबड़ को मिली सफलता
थाना रातीबड़ :-
थाना रातीबड़ को मिली सफलता ।
अवैध शस्त्र पिस्टल एवं कारतूस सहित दो आरोपी पुलिस गिरफ्त में ।
बाहर राज्य से लेकर आने वाले अवैध शस्त्र पिस्टल एवं कारतूस के कारोबार में लिप्त है आरोपीगण ।
आरोपी के कब्जे से एक पिस्टल व कारतूस एवं एक पल्सर मो0सा0 जप्त कुल संपत्ती कीमती करीवन 1.25 लाख रुपये।
वरिष्ट अधिकारियो द्वारा पुलिस टीम को नगद इनाम से पुरस्कृत करने की घोषणाl
शहर में अवैध हथियार/अस्त्र-शस्त्र (कट्टा/पिस्टल) रखने व परिवहन करने एवं विक्री पर अंकुश लगाने एवं अपराधियो पर नियंत्रण हेतु पुलिस आयुक्त भोपाल श्री हरिनारायणाचारी मिश्र एवं अतिरिक्त पुलिस आयुक्त भोपाल श्री अवधेश गोस्वामी द्वारा आरोपियो की धरपकड हेतु एवं कार्यबाही हेतु निर्देशित किया गया है।
उक्त निर्देशो के अनुक्रम में पुलिस उपायुक्त जोन-01 श्री आशुतोष गुप्ता के निर्देशन एवं अति. पुलिस उपायुक्त जोन-01 श्रीमती रश्मि अग्रवाल दुबे व सहायक पुलिस आयुक्त टीटी नगर श्रीमती अंकिता खातरकर के मार्गदर्शन में थाना प्रभारी रातीबड़ उनि० रास बिहारी शर्मा के नेतृत्व में थाना रातीबड़ पुलिस ने लोगो को डराने धमकाने के उद्देश्य से अवैध देशी पिस्टल लहराने वाले दो आरोपीयो के खिलाफ की आर्म्स एक्ट के तहत कार्यवाही।
दिनांक 07.11.2025 को थाना रातीबड़ नगरीय पुलिस भोपाल जोन 01 द्वारा दिनांक 06.11.2025 को जरिए मुखबिर सूचना प्राप्त हुई थी कि बुलमदर तिराहे के पास दो लडके पल्सर मोटर सायकल से अपने साथ अवैध शस्त्र लिए अपराध करने कि नियत से थाना क्षेत्र घूम रहे है उक्त सूचना से तुरंत वरिष्ट अधिकारियो को अवगत कराया गया जो श्रीमान पुलिस उपायुक्त महोदय जोन-01 श्रीमान आशुतोष गुप्ता ने तुरंत टीम बनाकर कार्यवाही करने हेतु निर्देशित किया था जो दो पुलिस टीम तुरंत मुखबिर द्वारा बताये स्थान पर तस्दीक हेतु भेजा जो उमा की गुमठी के सामने मुखबिर के बताये हुलिये के दो लडके काले कलर की पल्सर मोटरसायकिल क्रमांक MP-04-QA-4543 पर बैठे होकर गुमठी से कुछ सामान ले रहे हैं । जो पुलिस को आता देख मोटरसायकिल स्टार्ट कर भागने का प्रयास करने लगे जिन्हें पुलिस बल द्वारा हिकमतअमली से घेराबंदी कर पकडा जिनसे नाम पता पूछने पर मोटरसायकिल चालक ने अपना नाम 1. शुभम कुमार उम्र 20 साल निवासी छपरा बिहार हाल पता सिकंदराबाद रातीबड तथा पीछे बैठे लडके अपना नाम 2.आदित्य कुमार मिश्रा उम्र 20 साल निवासी छपरा बिहार हाल पता सिकंदराबाद रातीबड का रहना बताया । जिनकी तलाशी लेने पर एक देशी लोहे की पिस्टल एवं एक जिन्दा कारतूस मिला, उक्त पिस्टल व कारतूस के संबंध में वैध लायसेंस के संबंध में पूछा जो नहीं होना बताया व कोई संतोषजनक उत्तर नहीं दिये जो मौके पर आरोपियो से एक देशी पिस्टल, कारतूस एवं मो0सा0 जप्त कर आरोपियो के विरुद्ध धारा 25,27 आर्म्स एक्ट का प्रकरण पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया। आरोपियो से पूछताछ की जा रही है।
ज़ब्त मशरुका – एक पिस्टल व कारतूस एवं एक पल्सर मो0सा0 जप्त कुल संपत्ती कीमती करीवन 1.25 लाख रुपये।
आरोपी की जानकारीः-
1. शुभम कुमार उम्र 20 साल निवासी छपरा बिहार हाल पता सिकंदराबाद रातीबड ।
2. आदित्य कुमार मिश्रा उम्र 20 साल निवासी छपरा बिहार हाल पता सिकंदराबाद रातीबड ।
सराहनीय भूमिका- उक्त कार्यवाही में निम्नांकित टीम की भूमिका सराहनीय रही ।
सराहनीय भूमिका- उक्त कार्यवाही में निम्नांकित टीम की भूमिका सराहनीय रही ।
टीम 01. थाना प्रभारी रातीबड़ उनि0 रासबिहारी शर्मा, प्रआर0 मुकेश भारती, आर0 नीतेश शर्मा, आर0 अनुराग यादव ।
टीम 02. उनि. गौरव पाण्डेय, आर0 अवधेश , आर0 सेचन्द्र, आर0 तरुण, आर0 रामप्रताप ।
की महत्वपूर्ण भूमिका रही ।
