दो-पहिया वाहन चालक एवं पीछे बेठी सवारी के हेलमेट धारण करने के संबंध में जागरूकता अभियान

0
Spread the love

//नगरीय यातायात पुलिस भोपाल//
दिनांक-07.11.2025

पुलिस मुख्यालय, में पत्र क्र-पुमु/अमनि/पीटीआरआई/ सेल-2(अभि)/1350/2025 भोपाल, दिनांक-17/10/2025 के पालन में दो-पहिया वाहन चालक एवं पीछे बेठी सवारी के हेलमेट धारण करने के संबंध में जागरूकता अभियान दिनांक-22.10.2025 से 05.11.2025 तक शहर में विभिन्न शैक्षणिक संस्थान, चैराहा एवं तिराहों पर यातायात जागरूकता का प्रचार-प्रसार किया गया। जागरूकता अभियान के उपरान्त दिनांक-07.11.2025 को नगरीय पुलिस यातायता के चारों जोन क्षेत्र में 18 स्थानों पर एसीपी के पर्यवेक्षण में दो-पहिया वाहन चालक एवं पीछे बैठी सवारी के हेलमेट धारण करने के संबंध चैंकिग की गई।

दिनांक-07.11.2025 को नगरीय पुलिस द्वारा कुल-623 चलान के साथ 205,500 समन शुल्क जमा कराया, इनमें 117 चलान पीछे बेठी सवारी के हेलमेट धारण नहीं करने वाले पीलियन राइडर के है।

अतः दो-पहिया वाहन चालक एवं पीलियन रायडर हेलमेट का उपयोग करें। हेलमेट धारण नहीं करने पर चलानी कार्यवाही की जावेगी।

अपीलः-दो-पहिया वाहन चालकों से अनुरोध है कि दो-पहिया वाहन चलाते समय चालक एवं पीछे बैठी सवारी अनिवार्य रूप से हेलमेट पहनें।

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

नगरीय पुलिस भोपाल का आम जनता से अनुरोध है कि, अपने व अन्य नागरिकांे के जीवन, षरीर व वाहनों की सुरक्षा को दृष्टिगत रखते हुए यातायात नियमों का पालन करना सुनिष्चित करें तथा यातायात व्यवस्था में सहयोग प्रदान करें । किसी प्रकार की असुविधा होने पर यातायात दूरभाष नं. 0755-2677340, 2443850 या ूींजेंचच हेल्प लाईन न-7587602055 पर सम्पर्क करें।
नगरीय पुलिस यातायात, भोपाल

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *


Notice: ob_end_flush(): failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home2/lokvarta/public_html/wp-includes/functions.php on line 5481