वर्ल्ड कप जीतकर घर लौटीं क्रिकेटर क्रांति गौड़

0
Spread the love

महिला क्रिकेट विश्व कप विजेता क्रांति गौड़ शुक्रवार देर रात अपने गृहग्राम घुवारा पहुंचीं। गांव में दीपावली जैसा उत्सव दिखा। ढोल-नगाड़ों, आतिशबाजी और फूलों की बारिश के बीच लोगों ने स्वागत किया।

क्रांति के घर को फूलों से सजाया गया। क्रांति ने पिता ने कहा कि बेटी की उपलब्धि पर गर्व हैं। गांववालों को बांटने के लिए 4 क्विंटल लड्‌डू बनाए है।

इससे पहले छतरपुर के घुवारा नगर पहुंचने पर फलदान कार्यक्रम के दौरान अचानक भीड़ बेकाबू हो गई, जिससे भगदड़ जैसी स्थिति बन गई। सुरक्षा घेरा टूटने से क्रांति को धक्का लग गया।

भीड़ में घिरीं तो स्थानीय लोगों ने आगे बढ़कर सुरक्षित उसे बाहर निकाला। लोगों में उत्साह इतना ज्यादा था कि कई बार पुलिस को भीड़ को हटाना पड़ा।

शुक्रवार दोपहर को क्रांति गौड़ का खजुराहो एयरपोर्ट पर जोरदार स्वागत किया गया था। इसके बाद वह कार की छत पर बैठकर अभिवादन करती रहीं। रास्तेभर फूल बरसे, भारत माता की जय के नारे लगे। घुवारा पहुंचने से पहले क्रांति चौपरिया सरकार मंदिर पहुंचीं। जहां हनुमानजी के समक्ष माथा टेका।

​​​​​​सीएम हाउस में क्रांति गौड़ का हुआ सम्मान इससे पहले भोपाल में मुख्यमंत्री आवास पर आयोजित समारोह में मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने क्रांति सिंह गौड़ को मोमेंटो और शॉल देकर सम्मानित किया। इस दौरान सीएम ने क्रांति के पिता मुन्ना सिंह की पुलिस विभाग में बहाली किए जाने की घोषणा की। छतरपुर में विश्व स्तरीय स्टेडियम बनाने की भी घोषणा की गई।

सीएम हाउस में क्रांति और उसके माता-पिता का सम्मान किया गया।
सीएम हाउस में क्रांति और उसके माता-पिता का सम्मान किया गया।

जनजातीय गौरव दिवस होगा सम्मान समारोह सीएम ने बताया कि 15 नवंबर को जनजातीय गौरव दिवस के मौके पर जबलपुर में क्रांति के सम्मान में बड़ा समारोह होगा। सम्मान समारोह में खेल मंत्री विश्वास सारंग ने क्रांति के माता-पिता और कोच राजीव बिल्थरे को भी सम्मानित किया। कार्यक्रम में युवा खिलाड़ियों ने क्रांति से विश्व कप की तैयारियों को लेकर चर्चा की।

क्रांति का जगह-जगह स्वागत , देखिए तस्वीरें

शुक्रवार देर रात क्रांति ने अपने दोस्तों के साथ जमकर डांस किया।
शुक्रवार देर रात क्रांति ने अपने दोस्तों के साथ जमकर डांस किया।
भगवा नगर में देशभक्ति गीतों पर लोगों के साथ क्रांति भी थिरकीं।
भगवा नगर में देशभक्ति गीतों पर लोगों के साथ क्रांति भी थिरकीं।
-नगाड़ों की थाप पर लोग नाचते हुए।
-नगाड़ों की थाप पर लोग नाचते हुए।
क्रांति के स्वागत में जगह-जगह आतिशबाजी की गई।
क्रांति के स्वागत में जगह-जगह आतिशबाजी की गई।
क्रांति गौड़ भोपाल से खजुराहो एयरपोर्ट पहुंचीं। यहां से कार से गृहग्राम के लिए काफिला निकला।
क्रांति गौड़ भोपाल से खजुराहो एयरपोर्ट पहुंचीं। यहां से कार से गृहग्राम के लिए काफिला निकला।
क्रांति गौड़ का रास्ते में जगह-जगह स्वागत किया गया।
क्रांति गौड़ का रास्ते में जगह-जगह स्वागत किया गया।
छतरपुर के पन्ना नाके पर एक बच्ची क्रांति की फूलों की माला से स्वागत करते हुए।
छतरपुर के पन्ना नाके पर एक बच्ची क्रांति की फूलों की माला से स्वागत करते हुए।
छतरपुर पहुंचने पर लोगों ने क्रांति गौड़ पर फूल बरसाए। जिंदाबाद के नारे भी लगाए।
छतरपुर पहुंचने पर लोगों ने क्रांति गौड़ पर फूल बरसाए। जिंदाबाद के नारे भी लगाए।
सागर रोड तिराहे पर 5 किमी लंबा जाम लग गया। कई वाहन इसमें फंस गए।
सागर रोड तिराहे पर 5 किमी लंबा जाम लग गया। कई वाहन इसमें फंस गए।
जाम में दो एंबुलेंस भी फंस गई। ट्रैपिक पुलिस मौके पर पहुंची और स्थिति को संभाला।
जाम में दो एंबुलेंस भी फंस गई। ट्रैपिक पुलिस मौके पर पहुंची और स्थिति को संभाला।

देखिए, सीएम हाउस की पांच तस्वीरें…

मुख्यमंत्री ने क्रांति सिंह गौड़ को मोमेंटो देकर उनका अभिनंदन किया।
मुख्यमंत्री ने क्रांति सिंह गौड़ को मोमेंटो देकर उनका अभिनंदन किया।
सीएम हाउस में क्रांति के माता-पिता और कोच को भी सम्मानित किया गया।
सीएम हाउस में क्रांति के माता-पिता और कोच को भी सम्मानित किया गया।
स्वागत समारोह में प्रदेश की महिला खिलाड़ी भी मौजूद रहीं।
स्वागत समारोह में प्रदेश की महिला खिलाड़ी भी मौजूद रहीं।
भोपाल से क्रांति छतरपुर जाएंगी। यहां उनके स्वागत में पोस्टर-बैनर लगाए गए हैं।
भोपाल से क्रांति छतरपुर जाएंगी। यहां उनके स्वागत में पोस्टर-बैनर लगाए गए हैं।
क्रांति दिल्ली से गुरुवार देर रात भोपाल एयरपोर्ट पहुंची थी।
क्रांति दिल्ली से गुरुवार देर रात भोपाल एयरपोर्ट पहुंची थी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed


Notice: ob_end_flush(): failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home2/lokvarta/public_html/wp-includes/functions.php on line 5481