लोकसभा चुनाव को लेकर मप्र बीजेपी में उम्मीदवार चयन की कवायद तेज हो गई
लोकसभा चुनाव को लेकर मप्र बीजेपी में उम्मीदवार चयन की कवायद तेज हो गई है..माना रहा है कि पार्टी मार्च के पहले सप्ताह में अपने उम्मीदवारों का ऐलान कर सकती है..प्रत्याशी चयन को लेकर पार्टी ने एक दिन पहले मैदानी रायशुमारी की…पार्टी ने संभावित दावेदारों के नाम भी तय कर लिए है..इन नामों की सूची लेकर मुख्यमंत्री डॉ.मोहन यादव आज दिल्ली पहुंचे..बीजेपी प्रदेशाध्यक्ष वीडी शर्मा व अन्य वरिष्ठ नेता भी दिल्ली पहुंचे..प्रदेश के नेताओं की पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा, राष्ट्रीय संगठन महामंत्री बीएल संतोष, राष्ट्रीय सह संगठन महामंत्री शिवप्रकाश और क्षेत्रीय संगठन महामंत्री अजय जामवाल, संगठन महामंत्री हितानंद और पूर्व मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान के साथ चर्चा होगी…माना जा रहा है कि 29 फरवरी को दिल्ली में होने वाली केंद्रीय चुनाव समिति की बैठक के बाद बीजेपी उम्मीदवारों की पहली सूची कभी भी आ सकती है..
