वस्त्रहीन भटक रही मानसिक विक्षिप्त महिला को महिला थाना प्रभारी एवं स्टॉफ ने सुरक्षित स्थान पहुंचाया

0
Spread the love

आज दिनांक 27/02/24 को करीब 12 बजे दिन में जरिए टेलीफोन वरिष्ठ अधिकारी कार्यालय से निरीक्षक शिल्पा कौरव महिला थाना प्रभारी को निर्देश प्राप्त हुए कि चार इमली इलाके में एक महिला नग्न अवस्था में घूम रही है, उसको रेस्क्यू किया जाए।

प्राप्त सूचना पर हमराह स्टाफ रवाना हो कर चार इमली इलाके में महिला को ढूंढा गया। महिला एक पार्क में सोती मिली, जिसे हमराह स्टाफ व वहां काम कर रही सफाई कर्मचारी (महिला) की मदद से कपड़े पहनाए गए। उक्त महिला को एमएलसी कराया जा कर खाना खिलाया गया। बाद रिहेविटेशन सेंटर जहांगीराबाद में दाखिल किया गया।

महिला के दाहिने हाथ की कलाई में अंग्रेजी में HEMLATA गुदा है। महिला बातचीत नहीं कर रही है लेकिन बड़बड़ाते हुए रंगोली, बरेली, शशि जैसे शब्द बोल रही है। इस प्रकार मानसिक रूप से विक्षिप्त महिला को रेस्क्यू कर, सुरक्षित स्थान पर पहुंचाया जाकर स्वास्थ्य लाभ दिलाया गया।

उक्त महिला के परिजन के सम्बंध में अगर कोई सूचना मिलती है तो महिला थाना 07552677393 या पुलिस कंट्रोल रूम 07552555922, 2677406 पर सूचित करने का कष्ट करें…..

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *