इंदौर पुलिस ऑफिसर्स मेस में आयोजित सेवानिवृत्त राजपत्रित पुलिस अधिकारी संगठन, इंदौर के वार्षिक सम्मेलन में सहभागिता कर वरिष्ठ साथियों से आत्मीय संवाद का अवसर मिला।

इंदौर पुलिस ऑफिसर्स मेस में आयोजित सेवानिवृत्त राजपत्रित पुलिस अधिकारी संगठन, इंदौर के वार्षिक सम्मेलन में सहभागिता कर वरिष्ठ साथियों से आत्मीय संवाद का अवसर मिला। लगभग छह वर्षों के अंतराल के बाद किसी पुलिस महानिदेशक की इस सम्मेलन में उपस्थिति रही।
इस अवसर पर पुलिस महानिदेशक श्री कैलाश मकवाणा द्वारा वर्ष 2025 में 75 वर्ष पूर्ण करने वाले 2 सेवानिवृत्त अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक, 5 सेवानिवृत्त उप पुलिस अधीक्षक एवं पूर्व पुलिस महानिदेशक श्री एन.के. त्रिपाठी का सम्मान किया गया। इस दौरान मध्यप्रदेश पुलिस की उपलब्धियों, नक्सल समस्या के विरुद्ध प्रभावी कार्यवाही तथा आगामी पुलिस कार्य योजना पर भी चर्चा हुई।
श्री मकवाणा ने अपने सेवाकाल की स्मृतियाँ साझा करते हुए बताया कि जब वे SP दंतेवाड़ा एवं SP बस्तर पदस्थ थे, उस समय श्री एस.के. दास IG भिलाई जोन थे और उनकी उत्कृष्ट कार्यशैली प्रेरणास्रोत रही है।
साथ ही सेवानिवृत्त राजपत्रित पुलिस अधिकारी संगठन, इंदौर के लिए स्थान उपलब्ध कराने के संबंध में पुलिस आयुक्त इंदौर श्री संतोष कुमार सिंह एवं आईजी एसएएफ इंदौर श्री चन्द्रशेखर सोलंकी को त्वरित कार्यवाही के निर्देश दिए।
कार्यक्रम के अंत में सदस्यों के अनुरोध पर पुलिस महानिदेशक श्री कैलाश मकवाणा ने अपने मधुर स्वर में एक गीत का मुखड़ा गाकर कार्यक्रम को यादगार बना दिया।
वरिष्ठ अधिकारियों का अनुभव, समर्पण और मार्गदर्शन सदैव #MPPolice के लिए प्रेरणास्रोत
@hmoindia @cmmadhyapradesh @drmohanyadav51 @jansamparkmp @mohdept
