भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष वी.डी शर्मा का रोजगार को लेकर बयान हास्यास्पद

0
Spread the love

 

भोपाल 10 जुलाई 2024

प्रदेश कांग्रेस कमेटी के प्रवक्ता अभिनव बरोलिया ने प्रदेश भाजपा के अध्यक्ष वी.डी. शर्मा के रोजगार को लेकर दिए गए हास्यास्पद बयान पर पलटवार करते हुए कहा कि वी.डी. शर्मा को खुद नहीं पता कि प्रदेश में भाजपा सरकार ने कितने रोजगार दिए हैं और कितने बेरोजगार हैं।
श्री बरौलिया ने कहा कि वी.डी. शर्मा पिछले 7 साल में 6–7 लाख रोजगार देने की बात किस आधार पर कर रहे हैं, शायद  वेआंकड़ों से भलीभांति परिचित नहीं है या आंकड़ों की बाजीगिरी से प्रदेश के युवाओं को गुमराह कर रहे हैं।  बरौलिया ने कहा कि इतने रोजगार तो पिछले 20 साल की भाजपा सरकार में भी युवाओं को नहीं मिले हैं। वी.डी. शर्मा इस तरह के तथ्यहीन और जनता को गुमराह करने वाले बयानों से परहेज करें। प्रदेश में 40 लाख से अधिक पंजीकृत बेरोजगार हैं जो रोजगार के लिए दर –दर की ठोकने खाने को मजबूर हैं।  युवाओं के साथ भर्ती परीक्षाओं के नाम पर विज्ञापन जारी तो किए जाते हैं लेकिन कभी घोटाले के नाम पर और कभी पेपर लीक कर  युवाओं के साथ खिलवाड़ किया जा रहा है।
श्री बरोलिया ने कहा कि रोजगार को लेकर युवाओं में भारी आक्रोश है।  बेहतर होगा कि वी. डी. शर्मा अपने सरकार के मुखिया डॉ. मोहन यादव और विभागों के मंत्रियों से आग्रह करें कि युवाओं के लिए नौकरियां निकाले और पारदर्शिता के साथ भर्ती करें।  अन्यथा युवाओं का आक्रोश भाजपा सरकार पर भारी पड़ेगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *


Notice: ob_end_flush(): failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home2/lokvarta/public_html/wp-includes/functions.php on line 5481