प्रदेश अध्यक्ष, प्रदेश संगठन महामंत्री एवं उप मुख्यमंत्री ने अंगवस्त्र पहनाकर उनका पार्टी में स्वागत किया।

भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष व खजुराहो सांसद श्री विष्णुदत्त शर्मा, प्रदेश संगठन महामंत्री श्री हितानंद जी एवं प्रदेश शासन के उप मुख्यमंत्री श्री राजेन्द्र शुक्ल के समक्ष बुधवार को रीवा से कांग्रेस के वरिष्ठ नेता श्री महेश थारवानी, श्री नरेश काली एवं श्री सुरेश पंजवानी ने भारतीय जनता पार्टी की रीति-नीति से प्रभावित होकर पार्टी की सदस्यता ग्रहण की। प्रदेश अध्यक्ष, प्रदेश संगठन महामंत्री एवं उप मुख्यमंत्री ने अंगवस्त्र पहनाकर उनका पार्टी में स्वागत किया। इस अवसर पर पार्टी के प्रदेश महामंत्री व विधायक श्री भगवानदास सबनानी एवं प्रदेश मीडिया प्रभारी श्री आशीष उषा अग्रवाल उपस्थित रहे।
