राजधानी भोपाल के टीटी नगर थाना क्षेत्र में चोरों ने एक बार फिर पुलिस की गश्त को चुनौती देते हुए बड़ी वारदात को अंजाम दिया

0
Spread the love

BREAKING NEWS INDIA56

राजधानी भोपाल के टीटी नगर थाना क्षेत्र में चोरों ने एक बार फिर पुलिस की गश्त को चुनौती देते हुए बड़ी वारदात को अंजाम दिया है।न्यू मार्केट इलाके में चप्पल और आर्टिफिशियल ज्वेलरी का कारोबार करने वाले व्यापारी अजय सिंह परिहार के सूने मकान को निशाना बनाते हुए अज्ञात चोरों ने करीब 1 लाख रुपये नकद और सोने के कीमती जेवरात पर हाथ साफ कर दिया। चोरी गई संपत्ति की कुल कीमत लगभग 11 लाख 50 हजार रुपये बताई जा रही है।
घटना बुधवार की बताई जा रही है, जब व्यापारी दोपहर करीब 12 बजे घर में ताला लगाकर अपनी दुकान चले गए थे। रात करीब 11:30 बजे जब वे लौटे, तो घर के अंदर का मंजर देख उनके होश उड़ गए।
चोरों ने घर के पीछे के रास्ते से घुसकर टिन शेड उठाया और अंदर प्रवेश किया। इसके बाद अलमारी का ताला तोड़कर लॉकर में रखी सोने की चेन, अंगूठी, छल्ला और नकदी लेकर फरार हो गए।घटना के बाद इलाके में दहशत का माहौल है,

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed


Notice: ob_end_flush(): failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home2/lokvarta/public_html/wp-includes/functions.php on line 5481