“संविधान के शिल्पकार को शत्-शत् नमन” 🇮🇳

“संविधान के शिल्पकार को शत्-शत् नमन” 🇮🇳
आज भारत रत्न, संविधान निर्माता डॉ. भीमराव अंबेडकर जी की जन्म जयंती के पावन अवसर पर भोपाल के महाराणा प्रताप नगर बोर्ड ऑफिस चौराहे पर स्थित उनकी प्रतिमा के समक्ष श्रद्धांजलि कार्यक्रम का आयोजन किया गया।
इस गरिमामयी अवसर पर मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव जी एवं राष्ट्रीय सह संगठन महामंत्री श्री शिव प्रकाश जी के मुख्य आतिथ्य में जिला भाजपा भोपाल के द्वारा बाबा साहेब को माल्यार्पण कर श्रद्धा सुमन अर्पित किए गए। कार्यक्रम में खेल युवा कल्याण मंत्री श्री विश्वास सारंग जी, राज्य मंत्री श्रीमती कृष्णा गौर जी, सांसद श्री आलोक शर्मा जी, प्रदेश महामंत्री श्री राहुल कोठारी जी, विधायक श्री भगवानदास सबनानी जी, प्रदेश मंत्री श्री राजेंद्र सिंह, जी प्रदेश मीडिया प्रभारी श्री आशीष अग्रवाल जी, युवा मोर्चा अध्यक्ष श्री श्याम टेलर जी, महापौर श्रीमती मालती राय जी,युवा मोर्चा अध्यक्ष श्री अजय पाटीदार, सहित जिला पदाधिकारियों, कार्यकर्ताओं एवं मातृशक्ति की गरिमामयी उपस्थिति रही।
बाबा साहेब का संपूर्ण जीवन संघर्ष, समानता और न्याय के प्रति समर्पण का प्रतीक है। उनके आदर्श और विचार आज भी हमें एक सशक्त, समरस और न्यायपूर्ण समाज के निर्माण के लिए प्रेरित करते हैं।
आइए, हम सभी उनके दिखाए मार्ग पर चलने का संकल्प लें — यही उनके प्रति सच्ची श्रद्धांजलि होगी।
#DrAmbedkarJayanti #SamvidhanNirmata #BJPMadhyaPradesh #Bjp4Bhopal
